न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी के मैदान में उतरना पड़ सकता है। बीसीसीआई ने कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह को इशारा किया है।
क्रिकेट। भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीसीआई न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले सीनियर खिलाड़ियों को घरेलू रेड-बॉल क्रिकेट भेजने की तैयारी में हैं। बोर्ड की उम्मीद है कि हर सीनियर खिलाड़ी कम से कम एक प्रथम श्रेणी मैच खेले। ताकि लंबे फॉर्मेट में उसकी लय बनी रही। संभावना है कि नई सीरीज से पहले यह संभव हो सकेगा।
दरअसल, खबर के अनुसार, कप्तान शुभमन गिल पंजाब की ओर से रणजी ट्रॉफी में खेल सकते हैं। उप कप्तान केएल राहुल कर्नाटक की टीम में दिख सकते हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी रेड-बॉल मैच में उतर सकते हैं।
कैसे होगा खिलाड़ियों के खेलने का फैसला
एक निजी मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अंतिम फैसला खिलाड़ियों के वर्कलोड और BCCI की मेडिकल टीम की मंजूरी पर टिका होगा। चोट से हाल ही में लौटे आकाश दीप और नितीश कुमार रेड्डी पर भी चयनकर्ताओं की नजर रहेगी।
बुमराह के लिए रखी गई छूट
बुमराह पर काम का बोझ पहले से ही बड़ा मुद्दा रहा है। इसलिए बोर्ड उनके मामले में सख्ती के बजाय लचीला रास्ता अपनाने के मूड में है। उन्हें रणजी ट्रॉफी या इंडिया-ए की ओर से प्रथम श्रेणी मैच खेलने का विकल्प मिल सकता है। घरेलू मैच कौन सा होगा और कितने खेलने हैं। यह उनकी फिटनेस देखकर तय किया जाएगा।
2024 में मिली करारी हार से मिला सबक
बोर्ड के इस रुख के पीछे 2024 की वह टेस्ट सीरीज है, जिसमें न्यूजीलैंड ने भारत को घरेलू मैदान पर 0-3 से हराया था। उस हार की टीस अब भी बरकरार है। इसी वजह से इस बार बीसीसीआई चाहता है कि खिलाड़ी दौरे पर जाने से पहले पर्याप्त रेड-बॉल क्रिकेट खेल चुके हों।
न्यूजीलैंड के खिलाफ कब से होगा मुकाबला
बता दें क भारत को न्यूजीलैंड की धरती पर 19 नवंबर से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है। टीम के हालिया टेस्ट प्रदर्शन को देखते हुए नए सत्र में बेहतर तैयारी पर खास जोर दिया जा रहा है। न्यूजीलैंड टेस्ट से पहले गिल, केएल राहुल और बुमराह रणजी ट्रॉफी में खेल सकते हैं। बीसीसीआई चाहता है कि सीनियर खिलाड़ी रेड-बॉलव क्रिकेट में लय पाएं।