Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > खेल

विराट-रोहित के बाद एक और दिग्गज ने लिया संन्यास, भारतीय स्टार ने क्रिकेट को कहा अलविदा

विराट-रोहित के बाद एक और दिग्गज ने लिया संन्यास, भारतीय स्टार ने क्रिकेट को कहा अलविदा

विराट-रोहित के बाद एक और दिग्गज ने लिया संन्यास भारतीय स्टार ने क्रिकेट को कहा अलविदा

Veda Krishnamurthy Retirement: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज वेदा कृष्णामूर्ति ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। सोशल मीडिया के ज़रिए उन्होंने इस फैसले की जानकारी दी और अपने करियर के यादगार सफर में साथ देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। वेदा ने टीम इंडिया के लिए 124 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले और आखिरी बार 2020 में भारतीय जर्सी में नज़र आई थीं।


संन्यास के साथ भावुक हुईं वेदा

वेदा कृष्णामूर्ति ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में भारत के लिए 48 वनडे और 76 टी20 मुकाबले खेले, जिनमें क्रमशः 829 और 875 रन बनाए। वनडे में उनके नाम 3 विकेट भी दर्ज हैं। संन्यास की घोषणा करते हुए वेदा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा, "एक छोटे से शहर से उठकर भारतीय जर्सी पहनना मेरे लिए गर्व की बात रही।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह क्रिकेट खेलने से भले ही विदा ले रही हैं, लेकिन इस खेल से उनका जुड़ाव बना रहेगा।


मैदान पर रहीं आक्रामक बल्लेबाज

32 वर्षीय वेदा कृष्णामूर्ति ने कर्नाटक के घरेलू क्रिकेटर अर्जुन होयसाला से विवाह किया है। वह आखिरी बार 2020 में टीम इंडिया की जर्सी में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नजर आई थीं, जहां उन्होंने 24 गेंदों पर 19 रन की पारी खेली थी। उनका अंतिम वनडे मैच 2018 में हुआ था। आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाने वाली वेदा को तगड़े शॉट्स खेलने में महारत हासिल थी। उन्होंने पिछला प्रतिस्पर्धात्मक मैच WPL 2023 में गुजरात जायंट्स के लिए खेला था।

अपने करियर के साथ-साथ वेदा को निजी जीवन में भी कई कठिन दौर से गुजरना पड़ा। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने अपनी मां और बहन को खो दिया, जो उनके जीवन का सबसे दर्दनाक समय रहा। इसके बावजूद वे मैदान पर डटी रहीं और कई युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनीं।

Related to this topic: