बीसीसीआई से बाहर हुए अभिषेक नायर को मिली नई जिम्मेदारी, अब हैं इस टीम के मुख्य कोच

बीसीसीआई से बाहर हुए अभिषेक नायर को मिली नई जिम्मेदारी, अब हैं इस टीम के मुख्य कोच

By : Rashmi Dubey
बीसीसीआई से बाहर हुए अभिषेक नायर को मिली नई जिम्मेदारी, अब हैं इस टीम के मुख्य कोच

Abhishek Nayar UP Warriorz: डोमेस्टिक क्रिकेट में अपनी मजबूत पकड़ बनाने वाले अभिषेक नायर को महिला प्रीमियर लीग (WPL) में नई जिम्मेदारी मिली है। बीसीसीआई से सहायक कोच पद से हटाए जाने के कुछ ही हफ्तों बाद नायर को यूपी वॉरियर्स ने टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। वह इस भूमिका में इंग्लैंड के जॉन लुईस की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल तीन सीजन तक चला।

यूपी वॉरियर्स को नायर से बड़ी उम्मीदें

टीम की सीओओ और डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट शेमाल वाइंगाकर ने अभिषेक नायर की नियुक्ति को लेकर भरोसा जताया है। उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बातचीत में कहा, "नायर के हेड कोच बनने से ऐसा महसूस हो रहा है जैसे यूपी की टीम उनके नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छू सकेगी।"

वाइंगाकर ने यह भी बताया कि नायर बीते 18 महीनों में तीन अलग-अलग चैंपियन टीमों का हिस्सा रह चुके हैं और वहां उन्होंने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नायर के मार्गदर्शन में यूपी वॉरियर्स की निडर टीम आगामी सीजन में कुछ खास करके दिखाएगी।

टीम इंडिया से जल्द हटाए गए थे नायर

2024 टी20 विश्व कप के बाद जब गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया, तो उनके सहयोगी के रूप में अभिषेक नायर को भी सहायक कोच की ज़िम्मेदारी सौंपी गई। उनका कार्यकाल ज़्यादा समय तक नहीं चला। अप्रैल 2024 में नायर को कोचिंग स्टाफ से हटा दिया गया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके निष्कासन के पीछे कई कारण थे। एक तरफ भारतीय टेस्ट टीम ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ खराब प्रदर्शन किया था। दूसरी तरफ ऐसी भी चर्चा थी कि नायर की टीम के एक सीनियर खिलाड़ी से तीखी बहस हुई थी।

संबंधित सामग्री

Gautam Gambhir in Mahakal: इंदौर T20 से पहले महाकाल की शरण में गंभीर, दर्शन कर मांगा जीत का आशीर्वाद

Gautam Gambhir in Mahakal: इंदौर T20 से पहले महाकाल की शरण में गंभीर, दर्शन कर मांगा जीत का आशीर्वाद

इंदौर में होने वाले टी20 मैच से पहले टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर और बैटिंग कोच सितांशु कोटक रविवार को उज्जैन महाकाल मंदिर पहुंचे। दोनों ने दर्शन कर तीसरे टी20 में जीत के लिए कामना की है।

Oct 11, 2026
Vaibhav Suryavanshi: अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को क्यों मौका नहीं मिला, गौतम गंभीर ने किया खुलासा

Vaibhav Suryavanshi: अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को क्यों मौका नहीं मिला, गौतम गंभीर ने किया खुलासा

भारतीय टीम के उभरते युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर तीन मैचों की टी20 सीरीज में मौका नहीं मिला। इसके पीछे उठते सवालों का हेड कोच गौतम गंभीर का बयान सामने आया है।

Sep 18, 2026
Rohit Sharma Retirement: रोहित शर्मा के वनडे भविष्य पर BCCI का बड़ा अपडेट! रिव्यू मीटिंग के बाद बड़ा संकेत

Rohit Sharma Retirement: रोहित शर्मा के वनडे भविष्य पर BCCI का बड़ा अपडेट! रिव्यू मीटिंग के बाद बड़ा संकेत

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने रोहित शर्मा के वनडे भविष्य पर चल रही अटकलों को खारिज किया। जानें रिव्यू मीटिंग के बाद बोर्ड ने क्या साफ संदेश दिया।

Sep 03, 2026
रोहित शर्मा के माता-पिता लंदन पहुंचे, हिटमैन के रिटायरमेंट की चर्चाओं के बीच बढ़ी लॉर्ड्स वनडे पर नजर

रोहित शर्मा के माता-पिता लंदन पहुंचे, हिटमैन के रिटायरमेंट की चर्चाओं के बीच बढ़ी लॉर्ड्स वनडे पर नजर

इंग्लैंड में खेली जा रही मौजूदा सीरीज के बीच रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की अटकलें तेज हो गई हैं। इसी बीच उनके माता-पिता लंदन पहुंच गए हैं। क्या यह रोहित का आखिरी मैच होगा?

Jul 17, 2026
महिला क्रिकेट : इतिहास बन गया, अब साम्राज्य स्थापित करना है

महिला क्रिकेट : इतिहास बन गया, अब साम्राज्य स्थापित करना है

The Indian women's cricket team's victory at Lord's is not just a win, but a pivotal moment shaping the future of Indian cricket.

Jul 17, 2026