Breaking News
  • दिल्ली के विवेक विहार में एसी ब्लास्ट, चार मंजिला इमारत में लगी आग, नौ की मौत; रेस्क्यू जारी
  • कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर माइनिंग हटाते समय IED ब्लास्ट, 4 जवान शहीद: इसमें DRG के इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल शामिल
  • धनबाद-कोयला खदान में स्लरी ढहने से 4 मजदूरों की मौत, मलबे का बड़ा हिस्सा गिरने से हादसा
  • बंगाल की फालता सीट पर वोटिंग EC ने रद्द की, 21 मई को दोबारा मतदान, 24 को आएगा रिजल्ट
  • MP-राजस्थान समेत 8 राज्यों में आंधी-बारिश, देश के 4 शहरों में तापमान 44°C पार

होम > विशेष

How BJP Won Bengal: Amit Shah Strategy

बंगाल में BJP की जीत का मास्टरप्लान: 15 दिन में अमित शाह ने कैसे पलटा खेल, क्या थी पूरी रणनीति?

बंगाल चुनाव 2026 में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के पीछे अमित शाह की 15 दिन की रणनीति, बूथ मैनेजमेंट और बदलता नैरेटिव बड़ा कारण बना। 2021 की हार से सीखा, बदली पूरी रणनीति जानें पूरी योजना।


बंगाल में bjp की जीत का मास्टरप्लान 15 दिन में अमित शाह ने कैसे पलटा खेल क्या थी पूरी रणनीति

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने देश की राजनीति में बड़ा बदलाव दर्ज किया है, 15 साल से सत्ता में रही ममता बनर्जी सरकार को इस बार कड़ी चुनौती मिली और भाजपा पहली बार सरकार बनाने की स्थिति में पहुंच गई। इस बदलाव के पीछे सिर्फ एंटी-इंकंबेंसी नहीं, बल्कि बेहद सटीक और आक्रामक चुनावी रणनीति भी रही. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुद मैदान में उतरकर बंगाल में 15 दिन तक डेरा डाला। यह कोई सामान्य प्रचार नहीं था, बल्कि एक सुनियोजित “वॉर रूम मॉडल” था, जिसने बूथ स्तर तक चुनावी समीकरण बदल दिए।

अमित शाह का 15 दिन का ‘वॉर रूम’ मॉडल

अमित शाह का बंगाल दौरा पूरी तरह मिशन मोड में था। उन्होंने 15 दिन तक राज्य में रहकर चुनावी रणनीति को माइक्रो लेवल पर मॉनिटर किया।

  • 50 से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित किए
  • 30 जनसभाएं और 12 रोड शो किए
  • देर रात 1-2 बजे तक संगठन की बैठकें की
  • हर जोन में सीटवार समीक्षा की

यह मॉडल पहले बिहार में भी सफल रहा था और बंगाल में इसे और ज्यादा आक्रामक तरीके से लागू किया गया।

बूथ मैनेजमेंट बना जीत की सबसे बड़ी कुंजी

भाजपा ने इस चुनाव में सबसे ज्यादा फोकस बूथ स्तर पर किया। “पन्ना प्रमुख मॉडल” को और मजबूत बनाकर लागू किया गया।

  • हर बूथ पर 200-300 वोट का लक्ष्य रखा
  • सुबह 11 बजे तक 100% वोटिंग सुनिश्चित करने की रणनीति
  • SIR के जरिए फर्जी वोट हटाने पर जोर दिया

इस माइक्रो मैनेजमेंट ने साइलेंट वोटरों को बाहर निकालने में बड़ी भूमिका निभाई।

2021 की हार से सीखा, बदली पूरी रणनीति

2021 में मिली हार के बाद भाजपा ने अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया।

  • बाहरी चेहरों की जगह स्थानीय नेताओं पर भरोसा
  • दलबदलुओं और सेलेब्रिटी उम्मीदवारों को कम टिकट
  • संगठन ढांचे को फिर से मजबूत किया

सुनील बंसल जैसे रणनीतिकारों को जिम्मेदारी देकर ग्राउंड नेटवर्क मजबूत किया गया।

नैरेटिव बदला, टकराव कम किया

इस बार भाजपा ने अपने प्रचार का टोन पूरी तरह बदल दिया।

  • ममता बनर्जी पर व्यक्तिगत हमले कम किए
  • मुद्दों को केंद्र में रखा भ्रष्टाचार, महिला सुरक्षा, घुसपैठ
  • हिंदुत्व को आक्रामक नहीं, संतुलित तरीके से पेश किया

इससे शहरी और महिला वोटरों में सकारात्मक असर पड़ा।

किन मुद्दों पर खेला गया चुनाव?

अमित शाह ने अपने भाषणों में कई अहम मुद्दों को उठाया

  • संदेशखाली और आरजी कर जैसे मामले
  • कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा
  • घुसपैठ और सीमा सुरक्षा
  • भ्रष्टाचार और कट मनी

इन मुद्दों ने जनता के बीच सीधा कनेक्शन बनाया।

हाई वोल्टेज कैंपेन और ग्राउंड कनेक्ट

अमित शाह की सभाओं में भारी भीड़ जुटी। पीएम नरेंद्र मोदी के बाद सबसे ज्यादा प्रभावशाली रैलियां शाह की मानी गईं। सीमावर्ती इलाकों पर खास फोकस कि.या। जंगलमहल और उत्तर बंगाल में ज्यादा समय दिया। प्रतिस्पर्धी सीटों पर टारगेटेड कैंपेन किया। इस रणनीति ने सीधे सीटों के नतीजों को प्रभावित किया।

सरकारी कर्मचारियों और युवाओं की नाराजगी का फायदा

भाजपा ने उन वर्गों को टारगेट किया जो सरकार से नाराज थे

  • सरकारी कर्मचारियों की वेतन आयोग मांग
  • युवाओं में बेरोजगारी और भर्ती घोटालों का मुद्दा
  • पहली बार वोट करने वाले युवाओं पर फोकस

इन वर्गों का झुकाव चुनाव में निर्णायक साबित हुआ।

 

Related to this topic: