Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 24 और IAS के ट्रांसफर, 10 DM बदले, 18 घंटे में 64 अफसरों के तबादले
  • JEE मेन सेशन 2 रिजल्ट घोषित: 26 कैंडिडेट्स को 100 पर्सेंटाइल
  • जम्मू के उधमपुर में सड़क हादसा, 21 की मौत
  • तमिलनाडु में ₹1,200 करोड़ से ज्यादा के कैश-गोल्ड और फ्रीबीज जब्त
  • जज को केस से हटाने वाली केजरीवाल की याचिका खारिज
  • तेज गर्मी के चलते योगी सरकार ने 8वीं तक के परिषद स्कूलों की टाइमिंग बदली

होम > धर्म

Vaishakh 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Vaishakh 2026 Rashifal: भगवान विष्णु के प्रिय महीने में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और तरक्की के प्रबल योग

वैशाख 2026 में 4 राशियों की किस्मत बदलने वाली है। जानिए मेष, वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि के लिए धन, करियर और सफलता के बड़े योग।


vaishakh 2026 rashifal भगवान विष्णु के प्रिय महीने में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत धन और तरक्की के प्रबल योग

धर्म डेस्क। हिंदू पंचांग के अनुसार पवित्र वैशाख माह की शुरुआत 3 अप्रैल 2026 से हो चुकी है, जो 1 मई तक चलेगा। शास्त्रों में इस महीने को ‘माधव मास’ कहा गया है और यह भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय माना जाता है। भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बताते हैं कि धार्मिक दृष्टि से यह महीना दान, पुण्य और साधना के लिए विशेष फलदायी होता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस बार वैशाख माह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति से इन राशियों के जीवन में धन, सफलता और तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं।

मेष राशि: आत्मविश्वास से मिलेगी बड़ी सफलता

वैशाख माह मेष राशि के जातकों के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। इस दौरान आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आप बड़े फैसले लेने में सफल रहेंगे।

  • आर्थिक स्थिति: प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं
  • करियर: प्रमोशन या नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं
  • उपाय: प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी रहेगा

वृषभ राशि: शुक्र के प्रभाव से बढ़ेगा सुख-संपन्नता

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल है। 19 अप्रैल के बाद ग्रहों की स्थिति और मजबूत होगी।

  • धन लाभ: आय के नए स्रोत बनेंगे
  • करियर: क्रिएटिव फील्ड में काम करने वालों को विशेष सफलता
  • उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करें

मिथुन राशि: रुके हुए काम होंगे पूरे

मिथुन राशि के लोगों के लिए यह महीना राहत और प्रगति का संकेत है।

  • सफलता: लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे
  • रिश्ते: पारिवारिक और प्रेम संबंधों में सुधार
  • उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें

कुंभ राशि: व्यापार में उछाल के संकेत

कुंभ राशि के व्यापारियों के लिए वैशाख माह खास अवसर लेकर आया है।

  • कारोबार: निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है
  • निर्णय क्षमता: आत्मविश्वास बढ़ेगा
  • सावधानी: अनावश्यक खर्च से बचें

वैशाख माह का धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस महीने में जल दान, पूजा-पाठ और वृक्षारोपण करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। सुबह जल्दी स्नान कर भगवान विष्णु की पूजा करने से विशेष फल मिलता है। इस वैशाख में जहां एक ओर आस्था का महत्व बढ़ेगा, वहीं कुछ राशियों के लिए यह समय जीवन बदलने वाला साबित हो सकता है।

Related to this topic: