Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > धर्म

Solar Eclipse Surya Grahan mithun rashi Effect

Surya Grahan: सूर्य ग्रहण से इस राशि पर बढ़ेगा आर्थिक दबाव, एक महीने तक संभलकर लें बड़े फैसले

अगस्त महीने की 12 तारीख के पूर्ण सूर्य ग्रहण का मिथुन राशि पर बड़ा प्रभाव पड़ने वाला है। जानें इस दौरान ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।


surya grahan सूर्य ग्रहण से इस राशि पर बढ़ेगा आर्थिक दबाव एक महीने तक संभलकर लें बड़े फैसले

Solar Eclipse Side Effect |

ज्योतिष शास्त्र के नक्षण गणना के अनुसार 12 अगस्त 2026 को साल का दूसरा पूर्ण सूर्य ग्रहण कर्क राशि में लगेगा। हालांकि ग्रहण का असर सभी राशियों में पड़ता है। लेकिन इसका अधिक प्रभाव मिथुन राशि के जातकों पर अधिक देखने को मिलेगा। इस दौरान धन, परिवार, करियर और संवाद से जुडे़ मामलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। ज्योतिषविदों का मानना है कि ग्रहण से 15 दिन पहले और 15 दिन बाद का समय भी महत्वपूर्ण माना जाता है।

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, यह अवधि जल्दबाजी में फैसले लेने के बजाय धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ने का संकेत देती है। खासकर आर्थिक और पारिवारिक मामलो में छोटी चूक भी आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकती है।

आर्थिक फैसलों में जल्दबाजी पड़ सकती है भारी

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण के प्रभाव के दौरान धन और संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी रखना बेहतर माना गया है। कर्ज, उधार या निवेश से जुड़े फैसले पूरी जानकारी के बाद ही लेने की सलाह दी जाती है। यदि कोई वित्तीय योजना पहले से चल रही है तो उसके सभी पहलुओं की दोबारा समीक्षा करना लाभकारी माना गया है। इस दौरान अनावश्यक खर्चों पर भी नियंत्रण रखने की जरूरत बताई गई है।

करियर में बढ़ेगी जिम्मेदारी

पेशेवर जीवन में इस समय केवल योजना बनाना पर्याप्त नहीं माना गया है। लक्ष्य हासिल करने के लिए लगातार मेहनत, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ काम करना जरूरी हो  सकता है। विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए भी यह समय महत्वपूर्ण बताया गया है, क्योंकि बच्चों की पढ़ाई और भविष्य से जुड़े निर्णयों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है।

बातचीत में रखें संयम

ज्योतिषीय दृष्टि से ग्रहण काल के आसपास संवाद और सूचनाओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। किसी भी खबर, संदेश या जानकारी पर बिना पूरी पुष्टि के प्रतिक्रिया देने से बचना बेहतर माना गया है। जल्दबाजी में कही गई बातें रिश्तों में गलतफहमी पैदा कर सकती हैं और भविष्य में उसके नकारात्मक परिणाम भी सामने आ सकते हैं। इसलिए हर निर्णय और प्रतिक्रिया सोच-समझकर देने की सलाह दी गई है।

ये उपाय अपनाने की दी गई सलाह

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के प्रभाव के दौरान धैर्य बनाए रखना, परिवार के साथ संतुलित व्यवहार करना और आर्थिक मामलों में सतर्क रहना लाभकारी माना गया है। मिथुन राशि के स्वामी बुध माने जाते हैं। इसलिए ग्रहण के बाद बुध से संबंधित वस्तुओं का जरूरतमंद लोगों को दान करने की भी सलाह दी गई है। हालांकि, यह सभी बातें ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं और इन्हें वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित नहीं माना जाता।

Related to this topic: