भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी करने वाले कर्मचारि दीवाली पर बढ़े हुए डीए का एरियर मिलने की आस लगाए बैठे थे। लेकिन फिलहाल यह इंतजार लंबा होता दिख रहा है। सरकार ने महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। मगर नवंबर के वेतन के बिल पहले ही जमा हो चुके थे। इसलिए नई दर का पैसा उसमें जुड़ ही नहीं पाया है।
आदेश है पर बिल जमा करने का रास्ता बंद
नवंबर में एरियर की पहली किस्त देने के निर्देश जारी हो चुके हैं। अड़चन तकनीकी है। एकीकृत वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली की विंडो इस समय बंद पड़ी है। विभाग चाहकर भी बिल अपलोड नहीं कर पा रहे हैं। जब तक बिल नहीं लगते, कोषालय से भुगतान आगे नहीं बढ़ेगा।
9 महीने का एरियर, तीन हिस्सों में
वित्त विभाग के फैसले के मुताबिक एक जनवरी से 30 सितंबर तक की अवधि का एरियर एकमुश्त नहीं मिलेगा। इसे नवंबर, दिसंबर और जनवरी 2027 की तीन किस्तोों में बांटा गया है। पहली किस्त नवंबर में ही आनी है, लेकिन पोर्टल बंद रहने से अब इसी पर सवाल खड़ा हो गया है।
कर्मचारी संघ ने रखी मांग
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी का कहना है को कोषालय में भुगतान की विंडो अभी बंद है। ऐसे में आदेश होने के बाद भी दीवाली से पहले पहली किस्त मिलना मुश्किल लग रहा है। उन्होंने सरकार से त्योहार से पहले विंडो खोलने की मांगो की है। ताकि कर्मचारियों को समय पर राहत मिल सके।