Breaking News
  • छत्तीसगढ़ के सुकमा में 5 लाख रुपए का इनामी नक्सली मारा गया
  • गुजरात के अमरेली में 3.1 मैग्नीट्यूड का भूकंप, 6 दिनों में दूसरा झटका
  • केंद्र सरकार का फैसला: पेट्रोल पम्प पर भी केरोसिन मिलेगा, हर जिले में 2 पम्प पर सुविधा
  • एमपी के 169 नगरीय निकायों में एल्डरमैन नियुक्त
  • झांसी में कस्टडी से भागे बदमाश का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
  • सुल्तानपुर में वर्दी पहनते समय थाने में इंस्पेक्टर को लगी गोली, लखनऊ रेफर

होम > धर्म

हनुमान जयंती 2026

हनुमान जयंती पर घर लाएं ये शुभ चीजें, खुलेंगे तरक्की के रास्ते

2 अप्रैल को हनुमान जयंती है और अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में सुख-समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी आए, तो इस दिन कुछ खास चीजें घर जरूर लाएं।


हनुमान जयंती पर घर लाएं ये शुभ चीजें खुलेंगे तरक्की के रास्ते

हनुमान जयंती को हिंदू धर्म में बेहद खास त्योहार माना जाता है। इस दिन को भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस साल 2 अप्रैल को हनुमान जयंती मनाई जाएगी। माना जाता है कि इस दिन घर में कुछ शुभ चीजें लाने से भगवान हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसलिए आप भी जान लीजिए कि इस दिन कौन-सी वस्तुएं लानी चाहिए, जिससे वास्तु दोष के साथ-साथ ग्रहों से संबंधित समस्याओं का भी समाधान होता है।

बाल रूप हनुमान की पूजा
हनुमान जयंती के दिन भक्त मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करते हैं और अपने जीवन की बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना करते हैं। मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी के बाल रूप की पूजा करने से कष्टों का निवारण होता है और जीवन में सुख-शांति आती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जयंती पर कुछ विशेष वस्तुएं घर लाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

सिंदूर अर्पित करें
भगवान हनुमान को सिंदूर अत्यंत प्रिय माना जाता है। इसे प्रेम, श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। इस दिन घर में सिंदूर लाकर हनुमान जी को अर्पित करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

भगवान की मूर्ति लाएं
इसके अलावा, घर में हनुमान जी के वानर रूप की मूर्ति या चित्र स्थापित करना भी शुभ माना गया है। यह रूप शक्ति, बुद्धि और भक्ति का प्रतीक है, जो घर के वातावरण को सकारात्मक बनाए रखने में मदद करता है।

गदा देगी शक्ति और साहस
अगर आपको जीवन में सफलता, तरक्की और सुरक्षा चाहिए, तो इस दिन हनुमान जी की गदा घर में जरूर लाएं। गदा को शक्ति और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। हनुमान जयंती के दिन गदा को घर लाकर विधिपूर्वक पूजा करने और इसे पूर्व दिशा में रखने से घर में मौजूद नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं और वातावरण में शांति बनी रहती है।

तांबे का छोटा कुल्हाड़ा लाएं
यदि घर में वास्तु दोष या ग्रहों से जुड़ी समस्याएं महसूस हो रही हों, तो इस दिन तांबे का छोटा कुल्हाड़ा लाना भी शुभ माना जाता है। तांबा धातु को ऊर्जा संतुलन का कारक माना जाता है। विधि-विधान से इसकी पूजा कर इसे घर के पवित्र स्थान पर रखने से नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव कम होता है और घर का माहौल संतुलित व सकारात्मक बनता है।

धार्मिक दृष्टि से हनुमान जयंती का दिन आस्था के साथ-साथ सकारात्मक बदलाव का भी अवसर माना जाता है। इस दिन किए गए छोटे-छोटे उपाय जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं।

Related to this topic: