Breaking News
  • पी. कुमारन ब्रिटेन में भारत के अगले हाई कमिश्नर होंगे, 1992 बैच के IFS अफसर
  • लेह में 3.9 की तीव्रता का भूकंप आया, नुकसान की खबर नहीं
  • भारत-म्यांमार बॉर्डर पर उग्रवादियों की फायरिंग में असम राइफल्स का जवान घायल
  • उत्तर प्रदेश - मध्य प्रदेश और राजस्थान में अगले 3 दिन बारिश
  • भारतीय सेना 800km रेंज वाली ब्रह्मोस क्रूज-मिसाइल खरीदेगी
  • रामलला का 9 मिनट तक सूर्य तिलक, पंचामृत से अभिषेक, स्वर्ण जड़ित पीतांबर पहनाया
  • जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भाजपा-कांग्रेस विधायकों में हाथापाई
  • सरकार बोली- देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा:डर का माहौल न बनाएं

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में हत्या का सनसनीखेज मामला

भांजे ने मामी के प्यार में मामा को मार डाला, खेत में पिलाई बीयर और फिर गला घोंट दिया

एकतरफा प्यार बना मौत का खेल, मामी के चक्कर में भांजे ने मामा का गला घोंटा और शव सड़क पर फेंक दिया


भांजे ने मामी के प्यार में मामा को मार डाला खेत में पिलाई बीयर और फिर गला घोंट दिया

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एकतरफा प्यार ने खूनी खेल का रूप ले लिया। भांजे ने मामी के चक्कर में अपने ही मामा का गला घोंट दिया। वारदात को हादसा दिखाने के लिए शव को सड़क किनारे छोड़ दिया, ताकि मामला एक्सीडेंट लगे। लेकिन पुलिस ने जांच के दौरान इस साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

कैसे दिया मामले को अंजाम

यह घटना 13 मार्च को हुई थी। टांडा थाना क्षेत्र के सैदनगर में देर रात एक युवक का शव उसकी मोटरसाइकिल के पास मिला। शुरू में लोगों को लग रहा था कि यह एक्सीडेंट होगा। लेकिन शव को देखकर साफ तौर से दिखाई दे रहा था कि उसके चेहरे पर संदिग्ध निशान लगे हुए हैं। पुलिस ने जब मामले की जांच की, तो सभी की आंखें फटी की फटी रह गई। पोस्टमार्टम में सामने आया कि युवक की मौत एक्सीडेंट में नहीं हुई थी, बल्कि गला घोंटकर मारा गया था।

सभी लोग हैरान

सभी लोग हैरान तो तब हो गए, जब लोगों को पता लगा कि मृतक युवक के भांजे वीरेंद्र ने ही उसकी हत्या की थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि वह अपनी मामी से प्यार करता था और अपने मामा को इसलिए रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

शराब पिलाकर की हत्या

वीरेंद्र अपनी मामी से एकतरफा प्यार करता था। उसने मौका का इंतजार किया और जैसे ही उसे वारदात को सही अंजाम देने का समय मिला, उसने मामा को खेत में बुलाया और बीयर पिलाई। जब वह नशे में बेसुध हो गया, तब वीरेंद्र और उसके साथी ने मफलर से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

हादसे का रूप देने की कोशिश

वारदात के बाद आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को मोटरसाइकिल पर बैठाकर सड़क किनारे गिरा दिया, ताकि मामला एक्सीडेंट जैसा लगे। हालांकि, मेडिकल रिपोर्ट और पुलिस की जांच में सच्चाई सामने आ गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच एकतरफा प्रेम प्रसंग के एंगल से जारी है।

 

Related to this topic: