Breaking News
  • छत्तीसगढ़ के सुकमा में 5 लाख रुपए का इनामी नक्सली मारा गया
  • गुजरात के अमरेली में 3.1 मैग्नीट्यूड का भूकंप, 6 दिनों में दूसरा झटका
  • केंद्र सरकार का फैसला: पेट्रोल पम्प पर भी केरोसिन मिलेगा, हर जिले में 2 पम्प पर सुविधा
  • एमपी के 169 नगरीय निकायों में एल्डरमैन नियुक्त
  • झांसी में कस्टडी से भागे बदमाश का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
  • सुल्तानपुर में वर्दी पहनते समय थाने में इंस्पेक्टर को लगी गोली, लखनऊ रेफर

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

UP Train Cancel News April 2026

Train News:गंगा पुल मरम्मत से 2 अप्रैल से 40 दिनों तक ट्रेनों पर ब्रेक, कई डायवर्ट, देख लें LIST

कानपुर-उन्नाव के बीच गंगा पुल मरम्मत के चलते 2 अप्रैल से कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट रहेंगी। सफर से पहले पूरी लिस्ट जरूर चेक करें, ताकि परेशानी से बच सकें।


train newsगंगा पुल मरम्मत से 2 अप्रैल से 40 दिनों तक ट्रेनों पर ब्रेक कई डायवर्ट देख लें list

Train News |

लखनऊ। अगले महीने ट्रेन से सफर का प्लान बना रहे हैं तो ज़रा रुकिए। पहले ये खबर ध्यान से पढ़ लीजिए। अप्रैल की शुरुआत में ही भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। जिसका असर सीधा रेल यात्रियों पर पड़ने वाला है। खासकर उत्तर प्रदेश रूट पर गुजरने वाले यात्रियों पर प्रभाव पड़ेगा।

दरअसल, कानपुर के पास गंगा नदी पर बने पुराने रेल पुल की मरम्मत का काम शुरू होने जा रहा है। ये काम जरूरी है, लेकिन इसके चलते करीब 40 से ज्यादा ट्रेनों का शेड्यूल प्रभावित हो रहा है। कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं, तो कुछ के रास्ते बदल दिए गए हैं।

क्यों लिया गया मेगा ब्लॉक का फैसला?

कानपुर और उन्नाव के बीच गंगा पर बना यह रेलवे पुल काफी पुराना हो चुका है। समय के साथ इसकी स्ट्रेंथ को बनाए रखना जरूरी हो गया था, वरना भविष्य में बड़ा खतरा भी हो सकता था। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, 2 अप्रैल से शुरू होकर ये काम करीब 40-42 दिनों तक चलेगा। इस दौरान इंजीनियर पुल के हर हिस्से की बारीकी से जांच करेंगे। 

इसके बाद  ट्रैक की मरम्मत होगी। जहां जरूरत होगी वहां बदलाव भी किया जाएगा। मेंटेनेंस कार्य को लेकर रेलवे का कहना है कि थोड़ी दिक्कत अभी सही, लेकिन आगे के लिए सफर ज्यादा सुरक्षित हो जाएग।

यात्रियों पर कितना असर पड़ेगा?

इस मेगा ब्लॉक का असर छोटा नहीं है।  इसके चलते 40 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन प्रभावित होंगी। कई ट्रेनें पूरी तरह कैंसिल हो जाएंगी। वहीं, कुछ ट्रेनें बीच रास्ते तक ही चलेंगी, जबकि कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं। ऐसे में अगर आप स्टेशन पहुंचकर टिकट लेकर खड़े रह गए, और ट्रेन ही कैंसिल निकली तो परेशानी तय है। इसलिए पहले से जानकारी लेना जरूरी है।

ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह कैंसिल

रेलवे ने कुछ पैसेंजर और MEMU ट्रेनों को फिलहाल पूरी तरह बंद करने का फैसला किया है:

64701/64702 झांसी-लखनऊ MEMU
54153/54154 कानपुर-रायबरेली पैसेंजर
54101/54102 प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर
54325/54326 सीतापुर-कानपुर पैसेंजर
64212/64203/64214 कानपुर-लखनऊ MEMU

ये ट्रेनें रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए काफी अहम थीं, इसलिए लोकल यात्रियों को ज्यादा दिक्कत हो सकती है।

इन ट्रेनों के बदले गए रास्ते (डायवर्जन)-

कुछ लंबी दूरी की ट्रेनें पूरी तरह रद्द नहीं की गई हैं, लेकिन उनका रूट बदल दिया गया है:

12004 नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस
02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल
02423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल
15065 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस
15045 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस
12591 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस
13237 कोटा-पटना एक्सप्रेस
12143 LTT-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस
12183 भोपाल-प्रतापगढ़ सुपरफास्ट

रूट बदलने से इन ट्रेनों का समय भी आगे-पीछे हो सकता है, इसलिए सिर्फ ट्रेन नंबर जानना काफी नहीं है। इसलिए यात्री निकलने से पहले टाइमिंग भी जरूर चेक करें।

क्यों किया जा रहा है ये काम

गंगा नदी पर बना यह रेलवे पुल काफी पुराना हो चुका है। ऐसे में उसकी मजबूती और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर मरम्मत जरूरी होती है। इस मेगा ब्लॉक के दौरान पुल और पटरियों की गहन जांच और मरम्मत की जाएगी, जिससे भविष्य में ट्रेनों की सुरक्षा और रफ्तार दोनों बेहतर होंगी।

Related to this topic: