Breaking News
  • पी. कुमारन ब्रिटेन में भारत के अगले हाई कमिश्नर होंगे, 1992 बैच के IFS अफसर
  • लेह में 3.9 की तीव्रता का भूकंप आया, नुकसान की खबर नहीं
  • भारत-म्यांमार बॉर्डर पर उग्रवादियों की फायरिंग में असम राइफल्स का जवान घायल
  • उत्तर प्रदेश - मध्य प्रदेश और राजस्थान में अगले 3 दिन बारिश
  • भारतीय सेना 800km रेंज वाली ब्रह्मोस क्रूज-मिसाइल खरीदेगी
  • रामलला का 9 मिनट तक सूर्य तिलक, पंचामृत से अभिषेक, स्वर्ण जड़ित पीतांबर पहनाया
  • जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भाजपा-कांग्रेस विधायकों में हाथापाई
  • सरकार बोली- देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा:डर का माहौल न बनाएं

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश > लखनऊ

UP School Bus Fitness Check Drive

यूपी में स्कूली वाहनों पर सरकार का सख्त आदेश, 15 दिन चलेगी स्पेशल चेकिंग मुहिम

उत्तर प्रदेश में विद्यालय खुलने से पहले स्कूल बसों के लिए सरकार सख्त हो गई है। 1 से 15 अप्रैल तक स्कूली वाहनों की स्पेशल चेकिंग होगी। अनफिट वाहन मिलने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।


यूपी में स्कूली वाहनों पर सरकार का सख्त आदेश 15 दिन चलेगी स्पेशल चेकिंग मुहिम

up news |

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अब और सख्त हो गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एस पी गोयल ने प्रदेशभर में 1 से 15 अप्रैल तक स्कूली वाहनों की विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सड़कों पर ‘स्पेशल चेकिंग’ होगी और जो भी वाहन अनफिट पाया गया, उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

15 दिन तक चलेगा अभियान

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने साफ कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान हर स्तर पर सख्ती बरती जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तुरंत कार्रवाई हो।

हर स्कूल को देना होगा वाहन का पूरा ब्योरा

इस अभियान के तहत अब स्कूलों को अपने सभी वाहनों की जानकारी एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्ज करनी होगी। परिवहन विभाग द्वारा तैयार ‘इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मॉनिटरिंग पोर्टल’ के जरिए वाहनों की निगरानी की जाएगी, जिससे पूरी प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी बनेगी।

‘वाहन’ और ‘सारथी’ से जुड़ा सिस्टम

परिवहन आयुक्त किंजल सिंह के मुताबिक, इस पोर्टल को VAHAN और SARATHI डेटाबेस से जोड़ा गया है। इससे वाहन और ड्राइवर की जानकारी का स्वतः सत्यापन हो सकेगा।

फिटनेस, बीमा और परमिट पर रहेगी नजर

इस डिजिटल सिस्टम के जरिए वाहन की फिटनेस, बीमा, परमिट और अन्य जरूरी दस्तावेजों की लगातार निगरानी की जाएगी। खास बात यह है कि अभिभावक भी अपने बच्चों को ले जाने वाले वाहन की स्थिति की जानकारी देख सकेंगे, जिससे भरोसा और पारदर्शिता दोनों बढ़ेंगे।

नियम तोड़े तो तुरंत कार्रवाई

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जो भी वाहन जांच में अनफिट पाया जाए उसे तुरंत रोका जाए। साथ ही जिम्मेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। कार्रवाई का उद्देश्य साफ है कि अब बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी।

Related to this topic: