Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

UP Kanwar Yatra New Rules

कांवड़ यात्रा से पहले यूपी में सख्त नियम, डीजे की ऊंचाई से आवाज तक तय हुई लिमिट

यूपी में कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन ने डीजे की ऊंचाई, साउंड लिमिट और बजने वाले गानों को लेकर नए नियम लागू किए हैं। होटल-ढाबों और सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी दिशा-निर्देश जारी हुए हैं।


कांवड़ यात्रा से पहले यूपी में सख्त नियम डीजे की ऊंचाई से आवाज तक तय हुई लिमिट

Kanwad Yatra DJ Rules |

सावन शुरू होने से पहले उत्तर प्रदेश प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार यात्रा के दौरान डीजे, म्यूजिक सिस्टम और कांवड़ की ऊंचाई से लेकर होटल-ढाबों तक के लिए नए नियम लागू किए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि इनका मकसद यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और विवादों से दूर रखना है।

नए दिशा-निर्देशों के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और प्रशासन को यात्रा शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

डीजे की ऊंचाई और आवाज पर तय हुई सीमा

प्रशासन के अनुसार कांवड़ यात्रा में इस्तेमाल होने वाले डीजे या म्यूजिक सिस्टम की ऊंचाई 10 फीट और चौड़ाई 12 फीट से अधिक नहीं होगी। वहीं साउंड की अधिकतम सीमा 75 डेसीबल तय की गई है। निर्धारित मानकों से अधिक आवाज या आकार मिलने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मेरठ में ऐसे करीब 250 संचालकों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

यात्रा में सिर्फ धार्मिक गीतों की अनुमति

प्रशासन ने साफ किया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान केवल भक्ति गीत ही बजाए जा सकेंगे। अश्लील या धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले गानों पर पूरी तरह रोक रहेगी। इसके अलावा अस्पतालों और संवेदनशील स्थानों के आसपास डीजे या म्यूजिक सिस्टम खड़ा करने की अनुमति भी नहीं होगी।

होटल और ढाबों के लिए भी नए निर्देश

कांवड़ मार्ग पर संचालित होटल, ढाबे और रेस्तरां को क्यूआर कोड प्रदर्शित करना होगा। श्रद्धालु इसे स्कैन कर संचालक का नाम और खाने-पीने की वस्तुओं की निर्धारित कीमत देख सकेंगे। प्रशासन का मानना है कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और अधिक कीमत वसूलने जैसी शिकायतों पर अंकुश लगेगा।

सुरक्षा व्यवस्था रहेगी हाई अलर्ट पर

कांवड़ यात्रा को लेकर थाना स्तर पर विशेष रजिस्टर तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें यात्रा से जुड़ी जानकारी दर्ज होगी। 15 जुलाई से पहले अधिकारियों को प्रत्येक दूसरे दिन यात्रा मार्ग का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। पूरी यात्रा पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। पुलिस के अलावा एटीएस, अर्धसैनिक बल, इंटेलिजेंस और आईबी की टीमें भी तैनात रहेंगी। जरूरत पड़ने पर पुलिसकर्मियों को कांवड़ियों की वेशभूषा में भी तैनात किया जाएगा, ताकि सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को प्रभावी बनाया जा सके।

Related to this topic: