Breaking News
  • उत्तर प्रदेश के 29 PCS अफसर IAS बने, जल्द नई तैनाती मिलेगी
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अर्टिगा को बस ने मारी टक्कर, परिवार के 5 लोगों की मौत
  • एमपी के 7 जिलों में हैवी रेन अलर्ट: बालाघाट-डिंडौरी में अति भारी बारिश की चेतावनी
  • जम्मू-कश्मीर को डोडा में बुधवार सुबह 2 बार बादल फटा,भलेसा के कलालगीसर इलाके में बाढ़, रास्ते ब्लॉक हो गए
  • राजस्थान के दौसा जिले में बस-ट्रेलर की भिड़ंत हो गई,एक्सीडेंट में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
  • नायरा का पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता , भोपाल में एक लीटर पेट्रोल ₹120 और डीजल ₹103 का हुआ

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

उन्नाव एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा

उन्नाव एक्सप्रेस-वे पर मौत की रफ्तार: स्लीपर बस ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक स्लीपर बस ने कार को टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई और अन्य कई घायल हुए।


उन्नाव एक्सप्रेस-वे पर मौत की रफ्तार स्लीपर बस ने कार को मारी टक्कर एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा बांगरमऊ क्षेत्र में सुबह करीब 4:30 बजे हुआ, जब हरियाणा से बिहार जा रही एक स्लीपर बस ने आगे चल रही अर्टिगा कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह रेलिंग तोड़ते हुए सड़क किनारे नीचे जा गिरी। हादसे में दो बच्चियों समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए।

कार में सवार थे 9 लोग, 5 की मौत

पुलिस के अनुसार कार में कुल 9 लोग सवार थे। मृतकों की पहचान विनोद (45), उनकी बेटी दिव्या (13), साली अंजू (40), अंजू की बेटी अमृता (6) और विनोद के ससुर भुनभुन (60) के रूप में हुई है।वहीं हादसे में विनोद की पत्नी प्रिया (40), बेटी अपराजिता (10), मौसेरी बहन रिदा (5) और बेटा आर्यन घायल हुए हैं।

100 की रफ्तार में थी बस, झपकी या नशे की आशंका

पुलिस के मुताबिक बिहार नंबर की स्लीपर बस हरियाणा के झज्जर से बिहार के नालंदा जा रही थी। प्रारंभिक जांच में बस की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है।बांगरमऊ इंस्पेक्टर अखिलेश पांडेय ने बताया कि कुछ यात्रियों ने चालक के नशे में होने और झपकी आने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

वृंदावन दर्शन के लिए निकला था परिवार

हादसे में घायल 16 वर्षीय आर्यन ने बताया कि उनका परिवार संतकबीर नगर से वृंदावन दर्शन के लिए निकला था। मंगलवार रात करीब 8 बजे यात्रा शुरू हुई थी। लखनऊ में कुछ देर रुकने के बाद वे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे, जहां सुबह यह हादसा हो गया।

रेस्क्यू के लिए तोड़ने पड़े बस के शीशे

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल पहुंचे। बस पलट जाने के कारण यात्रियों को बाहर निकालने के लिए खिड़कियों के शीशे तोड़ने पड़े। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

डीएम-एसपी पहुंचे मौके पर

हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी घनश्याम मीना और पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related to this topic: