Breaking News
  • सम्राट चौधरी बनेंगे CM, बिहार में BJP के पहले मुख्यमंत्री का ऐलान, नीतीश की जगह लेंगे
  • मुरैना में वनरक्षक को कुचलने वाला अहमदाबाद से गिरफ्तार, नमकीन-मिठाई बनाते पकड़ा गया
  • बिहार: आज शाम 4 बजे होगी विधायक दल की बैठक, बिहार CM पर होगा फैसला
  • महाराष्ट्र के ठाणे में सड़क हादसा, 11 की मौत: मृतकों में 3 महिलाएं, 2 की हालत गंभीर
  • I-PAC डायरेक्टर विनेश चंदेल गिरफ्तार, ED की कोयला घोटाले में कार्रवाई
  • MP और छत्तीसगढ़ में तापमान 40°C के पार, 15 अप्रैल से हीट-वेव का अलर्ट

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Uma Bharti Family Threatened

उमा भारती के परिजन को हाइड्रोजन-बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस से शिकायत

टीकमगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के परिजन को हाईड्रोजन बम से धमकी मिली, दो नकाबपोश युवक बंगले पर आए, पुलिस जांच में जुटी।


उमा भारती के परिजन को हाइड्रोजन-बम से उड़ाने की धमकी पुलिस से शिकायत

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के परिवार को एक बेहद गंभीर धमकी का सामना करना पड़ा है। जिला पंचायत अध्यक्ष और उनकी बहू उमिता राहुल लोधी ने मंगलवार को देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि अज्ञात व्यक्ति उन्हें और उनके परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दे रहे हैं।

height=384

सोशल मीडिया पर मिली धमकी

जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता लोधी ने बताया कि उन्होंने 21 फरवरी को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी। इसके अगले दिन, 22 फरवरी की देर रात लगभग 10:30 बजे ‘जीडब्ल्यू बृजेंद्र कुशवाहा’ नामक आईडी से धमकी भरा कमेंट आया। इसमें लिखा गया था कि उनके पास हाईड्रोजन बम है और वे नेताओं को खुद ही मारेंगे। उमिता लोधी ने तुरंत उस कमेंट का स्क्रीनशॉट ले लिया। कमेंट के कुछ ही घंटों बाद, दो नकाबपोश युवक उनके बंगले पर पहुंच गए और धमकी देना शुरू कर दिया।

रात 11 बजे नकाबपोश युवक बंगले पर पहुंचे

उसी रात करीब 11 बजे, जब उमिता लोधी अपने बंगले में थीं, दो अज्ञात युवक उनके बंगले के सामने नजर आए। युवकों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। उमिता ने छज्जे से उन्हें देखा और बताया कि उन्होंने तुरंत गालियां देना शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दोहराई। युवकों के शोर मचाने पर एक अन्य व्यक्ति अमर सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों आरोपी फरार हो चुके थे। चेहरे ढंके होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी।

पुलिस और साइबर सेल जांच में जुटी

23 फरवरी को उमिता लोधी ने देहात थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 296(बी), 351(3) और 3(5) के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बंगले और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। साथ ही साइबर पुलिस की टीम उस सोशल मीडिया आईडी की जांच में जुट गई है, जिससे यह धमकी दी गई थी।

height=381

पूर्व विधायक और उमिता के पति राहुल सिंह लोधी ने कहा कि उन्होंने इस बारे में देहात थाना के टीआई को पूरी जानकारी दे दी है। राहुल उमा भारती के बड़े भाई हरबल सिंह के बेटे हैं। राहुल सिंह भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रह चुके हैं। 2018 में उन्होंने खरगापुर विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी। 26 अगस्त 2023 को वे शिवराज मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री बने थे, लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव में खरगापुर से हार गए। उनकी पत्नी उमिता लोधी 2022 में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गईं। 

 

Related to this topic: