Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

Twisha Sharma CBI Probe

Twisha Sharma Case में CBI का नया दांव, ‘Tunnel View Investigation’ से खुलेगा मौत से पहले का राज

ट्विशा शर्मा केस में CBI ने ‘टनल व्यू इंवेस्टिगेशन’ शुरू की है। एजेंसी मौत से पहले के हर मिनट की जांच कर रही है ताकि पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।


twisha sharma case में cbi का नया दांव ‘tunnel view investigation’ से खुलेगा मौत से पहले का राज

Twisha Sharma |

भोपाल। अभिनेत्री और मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत अब सिर्फ एक संदिग्ध केस नहीं रह गई है। हर गुजरते दिन के साथ इस मामले में नए सवाल सामने आ रहे हैं और इन्हीं सवालों के जवाब तलाशने के लिए CBI ने जांच का नया तरीका अपनाया है। एजेंसी अब ‘टनल व्यू इन्वेस्टिगेशन’ के जरिए ट्विशा की मौत से पहले के आखिरी घंटों को दोबारा खंगाल रही है। जांच का फोकस इस बात पर है कि आखिर उन आखिरी पलों में क्या हुआ था। CBI अब मिनट-टू-मिनट घटनाओं की टाइमलाइन तैयार कर रही है ताकि किसी भी कड़ी को नजरअंदाज न किया जा सके।

क्या है ‘टनल व्यू इंवेस्टिगेशन’?

जांच एजेंसियों में इस्तेमाल होने वाला यह तरीका किसी घटना से पहले की हर गतिविधि को बेहद बारीकी से जोड़ने पर आधारित होता है। CBI ट्विशा की मौत से पहले के हर संपर्क, हर मूवमेंट और हर डिजिटल एक्टिविटी को ट्रैक कर रही है। कौन घर आया, कौन गया, किससे बातचीत हुई और किस समय क्या गतिविधि हुई, इसकी पूरी टाइमलाइन तैयार की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक एजेंसी आखिरी घंटों को रीक्रिएट भी कर सकती है ताकि घटनाओं की वास्तविक तस्वीर सामने लाई जा सके।

फोन रिकॉर्ड से लेकर वाई-फाई तक जांच

CBI ने जांच के दौरान घर के CCTV फुटेज, मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और इंटरनेट एक्टिविटी को भी खंगालना शुरू कर दिया है। जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के समय कोई संदिग्ध गतिविधि हुई थी या नहीं। इसके साथ ही घर की फोरेंसिक मैपिंग भी कराई गई है। सूत्रों के अनुसार डिजिटल डेटा और मौके से मिले तकनीकी सबूत अब इस केस में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

कई सवालों ने बढ़ाई जांच की गंभीरता

इस केस में शुरुआत से ही कई ऐसे पहलू सामने आए हैं जिन्होंने जांच को और उलझा दिया है। पोस्टमॉर्टम के दौरान बेल्ट गायब होने की बात, चोटों के दस्तावेजों में अंतर, FIR दर्ज होने में देरी और CCTV टाइमिंग में कथित विरोधाभास जैसे सवाल अब जांच एजेंसियों के लिए अहम बिंदु बन चुके हैं। इन्हीं कारणों से केस की दिशा अब सामान्य संदिग्ध मौत से आगे बढ़कर गंभीर आपराधिक जांच की तरफ जाती दिखाई दे रही है।

मौत से पहले मां को भेजे थे मैसेज

परिवार के अनुसार ट्विशा ने मौत से कुछ दिन पहले अपनी मां को मैसेज भेजकर शादीशुदा जिंदगी में परेशानी की बात कही थी। मैसेज में उसने मानसिक प्रताड़ना और दहेज को लेकर दबाव का जिक्र किया था। परिवार का आरोप है कि उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। इसी आधार पर परिजन लगातार निष्पक्ष और गहराई से जांच की मांग कर रहे हैं।

सास गिरफ्तार, पति पहले कर चुका सरेंडर

मामले में बड़ा मोड़ तब आया जब हाई कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद CBI ने ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले ट्विशा के पति समर्थ सिंह भी फरार रहने के बाद अदालत में सरेंडर कर चुके हैं। अब सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद पूरा मामला CBI के हाथ में है और एजेंसी तेजी से जांच आगे बढ़ा रही है।

जांच की अगली दिशा पर नजर

CBI की मौजूदा जांच इस बात पर टिकी है कि क्या ट्विशा की मौत आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई और साजिश छिपी हुई है। ‘टनल व्यू इन्वेस्टिगेशन’ के जरिए एजेंसी अब उन सभी सवालों के जवाब तलाश रही है, जो अब तक इस केस को रहस्य बनाए हुए हैं।

Related to this topic: