Breaking News
  • जम्मू-कश्मीर में 28 दिनों में 733 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 47 के घर पर बुलडोजर चला
  • नोएडा की फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, कई ब्लास्ट हुए: शोरूम और 7 दुकानें जलकर राख
  • हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में हनुमान-चालीसा पाठ हुआ, मां वाग्देवी की पूजा हुई
  • एमपी में हर पाठ्यक्रम में शहीद की पत्नी और बच्चों के लिए एक सीट आरक्षित रहेगी
  • बंगाल के आसनसोल में पुलिस चौकी में तोड़फोड़-पथराव, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी
  • ISIS के नंबर-2 कमांडर की अमेरिकी ऑपरेशन में मौत, अफ्रीका में छिपा था
  • नीदरलैंड में PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- आज का भारत बड़े सपने देख रहा

होम > देश

Rajdhani Express Fire Near Kota, 68 Safe

राजधानी एक्सप्रेस के 2 कोच में भीषण आग, 15 मिनट में 68 यात्रियों को निकाला गया

त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में मध्य प्रदेश के विक्रमगढ़ आलोट के पास आग लग गई। 68 यात्रियों को 15 मिनट में सुरक्षित बाहर निकाला गया। जांच जारी है।


राजधानी एक्सप्रेस के 2 कोच में भीषण आग 15 मिनट में 68 यात्रियों को निकाला गया

मध्य प्रदेश के विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के पास रविवार सुबह त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा सुबह करीब 5:15 बजे कोटा मंडल के लूणीरीछा-विक्रमगढ़ आलोट सेक्शन में हुआ। राहत की बात यह रही कि ट्रेन में सवार सभी 68 यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक आग सबसे पहले B-1 एसी कोच और उसके पीछे लगे सेकेंड लगेज कम गार्ड वैन में देखी गई। गार्ड ने तुरंत लोको पायलट को सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन रोकी गई और तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे कोच को अपनी चपेट में ले लिया था।

कैसे हुआ हादसा?

त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस रविवार सुबह करीब 3:45 बजे रतलाम जंक्शन से रवाना हुई थी। ट्रेन को सुबह 8:45 बजे कोटा पहुंचना था, लेकिन राजस्थान में प्रवेश से पहले ही विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के पास हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि आग पहले एसी कोच में लगी और बाद में लगेज वैन तक पहुंच गई। लगेज कोच में यात्रियों का सामान रखा था, जो आग में जल गया। हालांकि उस कोच में कोई यात्री मौजूद नहीं था।

15 मिनट में खाली कराया गया पूरा कोच

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन के अनुसार, आग की सूचना मिलते ही रेलवे स्टाफ ने तुरंत कार्रवाई की। करीब 15 मिनट के अंदर B-1 कोच में सवार सभी 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेलवे कर्मचारियों ने आग को बाकी ट्रेन तक फैलने से रोकने के लिए करीब 20 मिनट बाद प्रभावित कोच को ट्रेन से अलग कर दिया। इसके बाद दुर्घटना राहत ट्रेन और टॉवर वैगन मौके पर भेजी गई।

दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर रोका गया ट्रैफिक

हादसे के बाद सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर रेल यातायात कुछ समय के लिए रोक दिया गया। ट्रेन का बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया ताकि आग और न फैले। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 7:30 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया गया और ट्रेन को लगभग 4 घंटे की देरी से सुबह 9 बजे कोटा के लिए रवाना किया गया।

दूसरी ट्रेनों पर भी पड़ा असर

इस घटना का असर अन्य ट्रेनों पर भी पड़ा। मुंबई-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12955) को विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन पर रोकना पड़ा। रेलवे प्रशासन ने बताया कि कोटा स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा, ताकि प्रभावित यात्रियों को वहां शिफ्ट किया जा सके।

आग लगने की वजह की जांच शुरू

रेलवे अधिकारियों ने फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी या इलेक्ट्रिकल फॉल्ट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही होगी।घटना के बाद रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीम लगातार मौके पर मौजूद रही। रेलवे का कहना है कि समय रहते रेस्क्यू ऑपरेशन होने से एक बड़ा हादसा टल गया।

 

Related to this topic: