ट्रेन में धुआं, 72 यात्रियों को बचाया

चलती ट्रेन में धुआं... मची चीख-पुकार, पेंचवैली एक्सप्रेस के AC कोच से 72 यात्रियों को बचाया

नैनपुर से इंदौर जा रही पेंचवैली एक्सप्रेस में बुधवार तड़के धुआं भर गया, जिससे 72 यात्रियों को चेन पुलिंग के बाद सुरक्षित निकाला गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

By : नरेंद्र कुमार
चलती ट्रेन में धुआं... मची चीख-पुकार, पेंचवैली एक्सप्रेस के AC कोच से 72 यात्रियों को बचाया

इटारसी के पास तड़के हुआ हादसा, एसी पैनल से उठे धुएं के बाद चेन पुलिंग कर रोकी गई ट्रेन, सभी यात्री सुरक्षित

नैनपुर से इंदौर जा रही पेंचवैली एक्सप्रेस में बुधवार तड़के उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन के B2 एसी कोच में अचानक धुआं भरने लगा। सुबह करीब 4 बजे इटारसी से पहले पॉलापत्थर स्टेशन के पास हुई इस घटना के दौरान कोच में करीब 72 यात्री सवार थे। धुआं फैलते ही फायर अलार्म बजने लगे और यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई। राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

एसी पैनल से निकला धुआं, कोच में मच गई भगदड़

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धुआं एसी पैनल से निकलना शुरू हुआ और कुछ ही मिनटों में पूरे कोच में फैल गया। पैनल से चिंगारियां निकलने लगीं, जबकि फायर अलार्म लगातार बजने लगे। लाइटें भी बार-बार ऑन-ऑफ होने लगीं, जिससे यात्री घबरा गए। कई लोग अपना सामान तक छोड़कर कोच से बाहर निकल आए।

चेन पुलिंग कर रोकी गई ट्रेन

गाड़ी संख्या 19344 पेंचवैली एक्सप्रेस भोपाल की ओर बढ़ रही थी। धुआं बढ़ते ही यात्रियों और रेलवे स्टाफ ने तुरंत चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। बताया जा रहा है कि प्रभावित कोच का एक दरवाजा जाम हो गया था, इसलिए यात्रियों को दूसरे दरवाजे से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

एक घंटे तक जंगल में रुकी रही ट्रेन

घटना के बाद रेलवे के करीब 35 अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। तकनीकी जांच के दौरान ट्रेन करीब एक घंटे तक पॉलापत्थर के पास रुकी रही। इसके बाद B2 कोच के सभी यात्रियों को दूसरे डिब्बों में शिफ्ट किया गया और ट्रेन को इटारसी के लिए रवाना किया गया। स्टेशन पहुंचने पर भी कोच की दोबारा जांच की गई।

रेलवे ने रिफंड का किया ऐलान

रेलवे ने कहा है कि जिन यात्रियों को थर्ड एसी के बजाय दूसरी श्रेणी में यात्रा करनी पड़ी है, उन्हें किराए का अंतर लौटाया जाएगा। टीटीई संबंधित यात्रियों को प्रमाण-पत्र देंगे, जिसके आधार पर रिफंड की प्रक्रिया पूरी होगी।इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन चलती ट्रेन के एसी कोच में धुआं उठने से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल जरूर खड़े हुए हैं। रेलवे अब यह पता लगाने में जुटा है कि एसी पैनल में धुआं और चिंगारियां किस वजह से निकलीं।

संबंधित सामग्री

MP Holidays 2027: मध्यप्रदेश में साल 2027 में मिलेंगी 4 महीने की छुट्टियां!, 244 दिन खुलेंगे दफ्तर!

MP Holidays 2027: मध्यप्रदेश में साल 2027 में मिलेंगी 4 महीने की छुट्टियां!, 244 दिन खुलेंगे दफ्तर!

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए आने वाले साल 2027 छुट्टियों के लिहाज से काफी राहत भरा रहने वाला है।

Nov 23, 2026
DGP Kailash Makwana Extension: क्या DGP कैलाश मकवाना को मिलेगा 3 महीने का एक्सटेंशन?

DGP Kailash Makwana Extension: क्या DGP कैलाश मकवाना को मिलेगा 3 महीने का एक्सटेंशन?

मध्य प्रदेश के पुलिस को सबसे बड़े पद नए डीजीपी को लेकर सस्पेंस बढ़ता ही जा रहा है। वर्तमान पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना को...

Nov 23, 2026
Bhopal Bulldozers Action: भोपाल ऐशबाग में 650 क्वार्टरों पर चला बुलडोजर, पुलिस बल तैनात, हिरासत में कांग्रेस नेता 

Bhopal Bulldozers Action: भोपाल ऐशबाग में 650 क्वार्टरों पर चला बुलडोजर, पुलिस बल तैनात, हिरासत में कांग्रेस नेता 

राजधानी भोपाल के ऐशबाग क्षेत्र में स्थित जर्जर जनता क्वार्टरों को हटाने के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई शुरू की है।

Nov 23, 2026
Narayan Singh Kesari Passes Away: भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण सिंह केसरी का निधन 

Narayan Singh Kesari Passes Away: भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण सिंह केसरी का निधन 

मध्य प्रदेश से एक दुखद खबर सामने आई है। BJP के वरिष्ठतम नेताओं में शुमार और पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण सिंह केसरी का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही प्रदेश भाजपा संगठन और का

Nov 22, 2026
MP IAS Promotion: नए साल पर MP के कई अफसरों को मिलेगा प्रमोशन, ग्वालियर कलेक्टर की बदलेगी रैंक

MP IAS Promotion: नए साल पर MP के कई अफसरों को मिलेगा प्रमोशन, ग्वालियर कलेक्टर की बदलेगी रैंक

MP IAS Promotionमध्य प्रदेश के प्रशासनिक और पुलिस महकमे के अधिकारियों के लिए नया साल बड़ी सौगात लेकर आ रहा है।

Nov 22, 2026