Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

मुस्लिम के घर आई बरातियों ने कारों के काफिले और अवैध हथियारों से मचाई दहशत

मुस्लिम के घर आई बरातियों ने कारों के काफिले और अवैध हथियारों से मचाई दहशत

मुस्लिम के घर आई बरातियों ने कारों के काफिले और अवैध हथियारों से मचाई दहशत

गोवर्धन थाना क्षेत्र के ग्राम देवसेरस में 10 दिसंबर को हुई एक शादी में शामिल बारातियों ने गांव में दहशत का माहौल बना दिया। महंगी गाड़ियों की छतों पर खड़े युवकों ने हूटर बजाए, डीजे की तेज आवाज पर नाचते हुए अवैध असलहे लहराए और फायरिंग की। इस घटना से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में भय का माहौल बन गया, और लोग अपने घरों में छिप गए।

बारात का काफिला और अफरा-तफरी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बारात में शामिल युवकों ने डिफेंडर, थार, क्रेटा और बलेनो जैसी गाड़ियों में खड़े होकर अवैध हथियारों का प्रदर्शन किया। ग्रामीणों द्वारा बनाए गए वीडियो में गाड़ियों का लंबा काफिला और वाहनों पर खड़े युवक साफ दिखाई दे रहे हैं। हालांकि फायरिंग के समय का वीडियो नहीं मिल पाया, क्योंकि डर के कारण लोग घरों में छिप गए थे।

पुलिस ने जांच की शुरु

थाना प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों और वाहनों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने कहा कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने और वांछित व्यक्तियों की तलाश के लिए यह कार्रवाई की जा रही है।

Related to this topic: