शहर के दर्पण टॉकीज़ के पीछे स्थित कटरा इलाके में आवारा कुत्तों के लगातार हो रहे हमलों से स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है। बीते करीब तीन दिनों के अंदर कुत्तों के हमले में तीन मासूम बच्चे घायल...
अंकित मिश्रा, बाराबंकी: शहर के दर्पण टॉकीज़ के पीछे स्थित कटरा इलाके में आवारा कुत्तों के लगातार हो रहे हमलों से स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है। बीते करीब तीन दिनों के अंदर कुत्तों के हमले में तीन मासूम बच्चे घायल हो चुके हैं। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
महिला पर गंभीर आरोप
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि इलाके में रहने वाली मंगला नामक महिला ने अपने घर में करीब 11 कुत्ते पाल रखे हैं। लोगों का कहना है कि वह महिला राहगीरों, बच्चों और आम लोगों के गुजरने पर अक्सर कुत्तों को उन पर छोड़ देती है। जिसके चलते क्षेत्र में आए दिन मासूम बच्चों और राहगीरों कुत्तों के शिकार हो रहे है और घटनाएं बढ़ रही हैं।
दहशत में नागरिक, कार्रवाई की मांग
लगातार हो रहे हमलों के चलते बच्चों और बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना मश्किल हो गया है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि वे पहले भी इस समस्या को लेकर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस को मिली शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, स्थानीय निवासियों ने नगर निगम/नगर पालिका प्रशासन और जिला पुलिस से आवारा कुत्तों के आतंक पर अंकुश लगाने तथा महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।