Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश > लखनऊ

Barabanki News

Barabanki News: विदेश में मौत के बाद वतन में अपनों का इंतजार पूर्व मंत्री ने कराया ख़त्म

विदेश में अपनों को खोने के बाद शव को वतन लाने के लिए परेशान परिवार की मदद के लिए सपा के पूर्व मंत्री एवं रुदौली के पूर्व विधायक सैय्यद अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां आगे आए।


barabanki news विदेश में मौत के बाद वतन में अपनों का इंतजार पूर्व मंत्री ने कराया ख़त्म

Barabanki News: विदेश में मौत के बाद वतन में अपनों का इंतजार पूर्व मंत्री ने कराया ख़त्म |

अंकित मिश्रा, बाराबंकी‌: विदेश में अपनों को खोने के बाद शव को वतन लाने के लिए परेशान परिवार की मदद के लिए सपा के पूर्व मंत्री एवं रुदौली के पूर्व विधायक सैय्यद अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां आगे आए। उनके प्रयास से सऊदी अरब में असमय मौत का शिकार हुए मोहम्मद असलम कुरैशी का शव शुक्रवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा।रुश्दी मियां ने स्वयं एयरपोर्ट पहुंचकर शव को रिसीव किया।

पूर्व मंत्री से लगाई गुहार

जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र के कटरा बघौरा गांव निवासी मोहम्मद असलम कुरैशी की 21 जुलाई 2026 को सऊदी अरब के कतीब दम्माम में हार्टअटैक से मौत हो गई थी।मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।सबसे बड़ी चिंता असलम के शव को भारत लाने की थी। परिजनों ने रुदौली के पूर्व विधायक रुश्दी मियां से संपर्क कर मदद की गुहार लगाई। परिवार की परेशानी को देखते हुए उन्होंने तत्काल पहल शुरू की और शव को भारत लाने की प्रक्रिया में सहयोग किया।

खुद एयरपोर्ट पहुंचे पूर्व मंत्री

शुक्रवार सुबह शव लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा तो रुश्दी मियां खुद वहां पहुंचे और शव को रिसीव किया। इसके बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की गई। बताया जाता है कि विदेश में असमय मौत का शिकार हुए कई भारतीयों के शव अब तक रुश्दी मियां के प्रयास से वतन लाए जा चुके हैं। यही वजह है कि संकट की घड़ी में लोग उनसे मदद की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं। 

क्या बोले रूश्दी मियां?

रुश्दी मियां का कहना है कि मुसीबत में फंसे व्यक्ति की मदद के लिए विधानसभा और जिले की सीमा मायने नहीं रखती।इस दौरान मृतक के भाई मोहम्मद मंसूर,मोहम्मद शुएब,राजितराम वर्मा,बाबा फरीद अहमद,कमलेश यादव,अमीर अली,मो.फैसल, यशपाल रावत, सुरजीत चौहान,साजिद राइन,नितिन यदुवंशी,अमरेश निषाद,नदीम खान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related to this topic: