Surguja Elephant Dies of electrocution in Forest

Surguja Elephant Accident: ड्रोन निगरानी के दावों की पोल खुली; सरगुजा के जंगल में करंट से हथिनी की मौत

सरगुजा के उदयपुर वन परिक्षेत्र में हथिनी का शव मिला। करंट से मौत की आशंका है। एक माह पहले भी इसी इलाके में करंट से हाथी मारा गया था। तब दो आरोपी पकड़े गए थे।

By : संजय चतुर्वेदी
Surguja Elephant Accident: ड्रोन निगरानी के दावों की पोल खुली; सरगुजा के जंगल में करंट से हथिनी की मौत

Surguja Elephant Death News

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के जंगल में एक बार फिर हथिनी की मौत ने वन विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है। उदयपुर वन परिक्षेत्र के सुखरीबंडार गांव से लगे कुसुवामुड़ा जंगल में मंगलवार सुबह हथिनी का शव मिला। उसकी उम्र 8-10 साल के बीच बताई जा रही है। शुरुआती जांच में करंट वाले तार की चपेट में आने की आशंका है। चिंता की बात यह है कि करीब एक महीने पहले इसी इलाके में करंट लगाकर एक हाथी को मार दिया गया था। उस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हुए थे। अब वैसी ही घटना फिर सामने आई है।

खेत से 200 मीटर दूर पड़ा था शव

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह वन विभाग को खबर मिली कि सुखरीभंडार बस्ती के पास जंगल में हाथी का शव पड़ा है। डीएफओ लोकनाथ पटेल, एसडीओ सपना मुखर्जी और रेंजर फेंकू प्रसाद चौबे अमले के साथ मौके पर पहुंचे। शव धान के खेत से करीब 200 मीटर दूर जंगल में मिला। वह सड़ने लगा था और दुर्गंध इतनी तेज थी कि वहां ठहरना मुश्किल था। जंगली जानवर भी शव को नुकसान पहुंचा चुके थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत कई दिन पहले हुई होगी। मौके पर पशु चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम किया।

जंगल में जगह-जगह तार का घेरा

सुखरीभंडार बस्ती से करीब एक किलोमीटर दूर वन क्षेत्र में ग्रामीणों के खेत हैं। फसल बचाने के लिए खेतों के चारों और लोहे की जाली लगाई गई थी। इतना ही नहीं, खेतों से सटे जंगल मेंभी कई जगह जीआई तार का घेरा बिछा मिला। यहां से अधा किलोमीटर दूर 11 केवी की बिजली लाइन गुजरती है। आशंका है कि तार को वहीं से जोड़ा गया होगा। यह जाल हाथियों को मारने के लि बिछाया गया या जंगली सुअर जैसे दूसरे जानवरों के शिकार के लिए, अभी साफ नहीं है। वन विभाहग ने सारे तार जब्त कर लिए हैं। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

दीपावली में ढीली पड़ी निगरानी, ड्रोन के दावे भी घेरे में

आरोप है कि दीपावली के दौरान हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने की काम रुक गया था। इसी वजह से वन अमले को हथिनी की मौत की भनक नहीं लगी। उधर विभाग उदयपुर रेंज में ड्रोन कैमरे से हाथियों की निगरानी का दावा करता रहा है। फसल नुकसान और जनहानि रोकने के लिए यह इंतजाम बताया गया था। फिर भी जंगल में हथिनी मरी पड़ी रही और किसी को पता नहीं चला।

बता दें कि खरीफ सीजन की शुरुआत में उदयपुर में हाथियों के दो अलग दल आए थे। दो दर्जन से ज्यादा हाथी लंबे समय तक यहीं जमा रहे। उनके लौटने के बाद 17 हाथियों का एक और दल इलाके में पहुंचा। इसके अलावा एक अकेला हाथी भी घूम रहा है।

गांव की बैठक में दबाने की चर्चा

चर्चा है कि पिछले कुछ दिनों से दो हाथियों के दल से गायब होने की सूचना मिल रही थी। सुखरीभंडार गांव में इसे लेकर बैठक भी हुई थी। बताया जा रहा है कि बैठक में हाथी की मौत की बात बाहर ने आने देने पर बात हुई थी। हालांकि मंगलवार को खबर वन अमले तक पहुंच गई। एक हाथी के अब भी लापता होने की बात कही जा रही है।

संबंधित सामग्री

Kanpur station Train Derail: कानपुर सेंट्रल से निकलते ही पटरी से उतरे चौरीचौरा एक्सप्रेस के 4 कोच, कोई घायल नहीं

Kanpur station Train Derail: कानपुर सेंट्रल से निकलते ही पटरी से उतरे चौरीचौरा एक्सप्रेस के 4 कोच, कोई घायल नहीं

कानपुर सेंट्रल से रवाना होने के दो मिनट बाद चौरीचौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतर गए। कोई यात्री घायल नहीं हुआ। रेलवे ने राहत कार्य शुरू किया और हेल्पलाइन नंबर जारी किए।

Nov 11, 2026
Assam Train Accident: 'सिग्नल रेड है, ब्रेक नहीं लग रहा', गुवाहाटी हादसे से पहले लोको पायलट की आवाज कैद

Assam Train Accident: 'सिग्नल रेड है, ब्रेक नहीं लग रहा', गुवाहाटी हादसे से पहले लोको पायलट की आवाज कैद

गुवाहाटी के पास दिगारू में कोलकाता सैरंग एक्सप्रेस के पांच डिब्बे और इंजन पटरी से उतरे। हादसे में चार यात्री मामूली घायल हैं। इंजन के वीडियो में लोको पायलट ब्रेक न लगने की आवाज आ रही है।

Nov 11, 2026
President Bodyguard Firing Case: सिर में लगी गोली, राष्ट्रपति के अंगरक्षक ने वीडियो में बताया हमलावर का नाम

President Bodyguard Firing Case: सिर में लगी गोली, राष्ट्रपति के अंगरक्षक ने वीडियो में बताया हमलावर का नाम

बागपत में दीवाली की रात राष्ट्रपति के अंगरक्षक सौरभ तोमर को सिर में गोली मार दी गई थी। अब अस्पताल से विडियो जारी कर उन्होंने गांव के धीरज का नाम लिया और खुद की वर्तमान की स्थिति बताई।

Nov 11, 2026
Haryana BJP SIR Drive: कोई पात्र वोटर न छूटे, हरियाणा में SIR पर भाजपा का घर घर अभियान, सैनी ने की बैठक

Haryana BJP SIR Drive: कोई पात्र वोटर न छूटे, हरियाणा में SIR पर भाजपा का घर घर अभियान, सैनी ने की बैठक

हरियाणा में SIR के दौरान किसी पात्र वोटर का नाम न छूटे, इसके लिए भाजपा प्रदेशभर में घर घर अभियान चलाएगी। मुख्यमंत्री सैनी और अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने बूथ स्तर तक रणनीति तय की।

Nov 11, 2026