उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के हंगामें के बीच अनुपूरक बजट पेश हुआ। योगी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 59,019.54 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया।
UP Supplementary Budget: उत्तरप्रदेश विधानसभा में हुआ अनुपूरक बजट पेश फिर कार्यवाही स्थगित |
डॉ.अतुल मोहन सिंह: उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के हंगामें के बीच अनुपूरक बजट पेश हुआ। योगी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 59,019.54 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। बजट पेश के दौरान सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी के बीच सपा विधायकों ने वेल में उतरकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
अनुपूरक बजट के आंकड़े और आकार
सदन बजट पेश के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायकों ने चढ़ावा चोरी और कई मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर सदन में हंगामा शुरू कर दिया। सपा विधायकों ने चंदा चोर कहां मिलेंगे, बीजेपी के दफ्तर में! के नारे लगाए तो वही भाजपा विधायकों ने पलटवार करते हुए टोटी चोर कहां मिलेंगे, सपा के दफ्तर में! नारे लगाकर किया।
हंगामे के बाद कार्यवाही स्थिगित
हंगामे के बाद को बढ़ते देख विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा की कार्यवाही को दोपहर 12:20 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। है। शिवपाल सिंह यादव ने अपने एक बयान में कहा है कि हर बार बजट लाते हैं लेकिन 30% भी खर्च नहीं कर पाते। यह सरकार चंदा चोर, चढ़ावा चोर और बजट चोर है, यह अपनी नाकामी छिपाने के लिए बजट ला रहे हैं।
वही वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा है कि सप्लीमेंट्री बजट के जो प्रावधान हैं, विशेष रूप से चल रही योजनाओं को गति देना और जनहित के जरूरी कामों को पूरा करना है। यह बजट प्रदेश के विकास की गति को और तेज करेगा। तो वही सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा है कि सपा का काम सिर्फ सदन की कार्यवाही में बाधा डालना है। बिना नियम के चढ़ावा चोरी मामले पर चर्चा की मांग करना पूरी तरह गलत है।