उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले की तुलसीपुर विधानसभा सीट पर हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी नेता डॉ. भानू तिवारी द्वारा आगामी चुनाव में उतरने के ऐलान से क्षेत्र का सियासी पारा चढ़ गया है।
Bhanu Tiwari Tulsipur: तुलसीपुर में डॉ. भानू तिवारी होंगे सपा से उम्मीदवार! किया ऐलान |
Bhanu Tiwari Tulsipur: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले की तुलसीपुर विधानसभा सीट पर हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी नेता डॉ. भानू तिवारी द्वारा आगामी चुनाव में उतरने के ऐलान से क्षेत्र का सियासी पारा चढ़ गया है। हाल ही में लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से हुई मुलाकात के बाद सामने आए इस फैसले ने क्षेत्र के नेताओं की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
कौन है डॉ. भानू तिवारी?
दरसअल, डॉ. भानू तिवारी की छवि एक जुझारू और जमीनी नेता के रूप में जानी जाती है। छात्र राजनीति से अपने सार्वजनिक जीवन का सफर शुरू करने वाले डॉ. तिवारी ने छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में युवाओं के मुद्दों को प्रखरता से उठाया। इसके बाद जिला पंचायत सदस्य के रूप में ग्रामीण विकास को गति देने से लेकर पार्टी के सिंबल पर विधान परिषद का चुनाव लड़ने तक उनके पास लंबा राजनीतिक अनुभव मौजूद है। संगठन और पार्टी की नीतियों के प्रति उनकी निष्ठा हमेशा कायम रही है।
क्या बोले डॉ. भानू तिवारी?
चुनाव मैदान में उतरने के फैसले पर बात करते हुए डॉ. भानू तिवारी ने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य उद्देश्य तुलसीपुर का सर्वांगीण विकास करना और अंतिम व्यक्ति तक समाजवादी विचारधारा को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन से ही जनता की सेवा और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहा है। स्थानीय कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों की उम्मीदों का सम्मान करते हुए ही उन्होंने इस जिम्मेदारी को स्वीकार किया है।
क्या कहते है जानकार?
राजनीतिक पंडितों के अनुसार, डॉ. भानू तिवारी के इस बड़े कदम से तुलसीपुर का चुनावी मुकाबला बेहद कड़ा और दिलचस्प मोड़ ले चुका है। सर्वसमाज में उनकी मजबूत पकड़, हर वर्ग तक पहुंच और जनता के बीच आसानी से उपलब्धता उन्हें इस रेस में आगे खड़ा करती है। उनके मैदान में आने से कार्यकर्ताओं के भीतर एक नया जोश देखने को मिल रहा है।