Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी का जीतू पटवारी को पत्र, बिना अनुमति न करें नियुक्तियां

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी का जीतू पटवारी को पत्र, बिना अनुमति न करें नियुक्तियां

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी का जीतू पटवारी को पत्र बिना अनुमति न करें नियुक्तियां

जिला संगठन मंत्रियों की नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से निरस्त

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत जिलों में की जा रही जिला संगठन मंत्रियों की नियुक्तियों पर पार्टी में बवाल मच गया है। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को पत्र लिखकर कहा है कि भविष्य में कोई भी नियुक्ति बिना अनुमति के न की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि अभी तक बिना अनुमति की गई जिला संगठन मंत्रियों की नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।

पत्र से पार्टी में हड़कंप

हरीश चौधरी द्वारा नियुक्तियों के संबंध में पटवारी को लिखे गए पत्र से पार्टी में हड़कंप मच गया है। पार्टी में इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि निकट भविष्य में मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़ा उलटफेर होने की संभावना है।दरअसल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने पत्र में स्पष्ट किया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलों में संगठन मंत्रियों की नियुक्तियां बिना अनुमति के की गई हैं। ऐसी सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से निरस्त की जाती हैं।

पत्र में चेतावनी भरे लहजा

पत्र में चेतावनी भरे लहजे में कहा गया है कि भविष्य में इस तरह की किसी भी नियुक्ति से पहले प्रस्ताव को अनुमति के लिए भेजा जाए। केवल अनुमति मिलने के बाद ही नियुक्तियां की जाएं।कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के इस पत्र को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मनमाने ढंग से प्रदेशभर में की जा रही नियुक्तियों पर पाबंदी लगाने के रूप में देखा जा रहा है। बताया गया है कि जिला संगठन मंत्रियों की नियुक्ति की शिकायत कांग्रेस नेतृत्व तक भी पहुंची है। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर ही प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को यह पत्र लिखा है।

Related to this topic: