Simga Bus Truck Accident Three Dead

Chhattisgarh Bus Accident: सिमगा में खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, अंबिकापुर से रायपुर जा रहे 3 यात्रियों की मौत

बलौदाबाजार भाटापारा के सिमगा में सोमवार सुबह अंबिकापुर से रायपुर जा रही यात्री बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और करीब 10 यात्री घायल हैं।<br/>

By : संजय चतुर्वेदी
Chhattisgarh Bus Accident: सिमगा में खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, अंबिकापुर से रायपुर जा रहे 3 यात्रियों की मौत

passenger bus rammed in parked truck

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार भाटापारा जिले में सोमवार सुबह एक यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। सिमगा थाना क्षेत्र के गांव दरचुरा के पास यह हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। बस अंबिकापुर से रायपुर जा रही थी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ से 10 यात्रियों के घायल होने की जानकारी है।

बस में 22 यात्री थे सवार

बताया जा रहा है कि बस में कुल 22 यात्री सवार थे। सुबह के वक्त दरचुरा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से निकाले घायल

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और सिमगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने गांव वालों के साथ मिलकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को इलाज के लिए सिमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

हादसे के कारणों की जांच जारी

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि सड़क किनारे ट्रक किस हालत में खड़ा था और बस उससे कैसे टकराई। मृतकों और घायलों की पूरी जानकारी सामने आने के बाद तस्वीर और साफ हो सकेगी।

संबंधित सामग्री

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026
MP Swamitva Yojana: गांव के मकान पर मालिकाना हक, एमपी में 15 लाख 98 हजार रजिस्ट्रियां पूरी, छिंदवाड़ा टॉप पर

MP Swamitva Yojana: गांव के मकान पर मालिकाना हक, एमपी में 15 लाख 98 हजार रजिस्ट्रियां पूरी, छिंदवाड़ा टॉप पर

मध्यप्रदेश के गांवों में स्वामित्व योजना के तहत 15 लाख 98 हजार 46 रजिस्ट्रियां पूरी हो चुकी हैं। छिंदवाड़ा 74 हजार 2 रजिस्ट्रियों के साथ सबसे आगे है।

Nov 04, 2026
दीपावली से पहले सीएम मोहन यादव का सख्त संदेश, अवैध शराब और कार्बाइड गन पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

दीपावली से पहले सीएम मोहन यादव का सख्त संदेश, अवैध शराब और कार्बाइड गन पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली से पहले कलेक्टर और एसपी को कानून व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। अवैध शराब, कार्बाइड गन और खाद की किल्लत पर सख्ती के आदेश हुए।

Nov 04, 2026
Gold Price Hike: धनतेरस से पहले सोना 4046 रुपये उछलकर 1.42 लाख पर पहुंचा, चांदी 9708 रुपये महंगी

Gold Price Hike: धनतेरस से पहले सोना 4046 रुपये उछलकर 1.42 लाख पर पहुंचा, चांदी 9708 रुपये महंगी

धनतेरस से पहले बुधवार करो सोने चांदी में तेजी रही। IBJA के मुताबिक 10 ग्राम सोना 4046 रुपये बढ़कर 1.42 लाख और चांदी 9708 रुपये चढ़कर 1.86 लाख रुपये किलो हो गई।

Nov 04, 2026
होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए भारतीय जहाजों को विशेष छूट दी है। भारत से दवाइयों की जरूरत को इसकी बड़ी वजह बताया गया है। चीन, इराक और कतर को भी राहत मिली है।

Nov 04, 2026