Breaking News
  • देश में आज कई जगह मनाई जा रही रामनवमी, शेयर बजार भी रहेगा बंद
  • अक्षरधाम मंदिर में 108 फीट ऊंची नीलकंठ वर्णी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
  • पीएम मोदी फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, ट्रंप छूटे पीछे
  • भारत के लिए ईरान ने खोला होर्मुज, निर्बाध आ जा सकेंगे जहाज
  • आंध्र प्रदेश में बड़ी दुर्घटना: लॉरी से टकराई बस, आग में जिंदा जले आठ लोग
  • 48 साल बाद जगन्नाथ मंदिर के रत्नों की गिनती शुरू: जेमोलॉजिस्ट, बैंक अफसर मौजूद रहे
  • केंद्र से UDAN 2.0 योजना को मंजूरी, 100 एयरपोर्ट बनेंगे
  • 28 मार्च से IPL का सबसे बड़ा सीजन: 84 मैच खेले जाएंगे, हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

MP Electricity Tariff Hike 2026

MP के वासियों को 1 अप्रैल से लगेगा महंगाई का 'करंट', महंगी हुई बिजली

मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से बिजली महंगी होगी, 4.80% बढ़ोतरी के बाद उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 30-40 पैसे ज्यादा देना होगा।


mp के वासियों को 1 अप्रैल से लगेगा महंगाई का करंट  महंगी हुई बिजली

Electricity Hike |

भोपालः मध्य प्रदेश के आम लोगों के लिए एक और महंगाई वाली खबर आई है। अब रसोई के बाद घर की बिजली भी जेब पर असर पड़ने वाला है। मध्य प्रदेश में बिजली दरों में बढ़ोतरी कर दी गई है। इस महंगाई का असर सीधे हर घर के मासिक बजट पर पड़ने वाला है। बता दें कि नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी। यानी अगले महीने से उपभोक्ताओं को ज्यादा बिल चुकाना पड़ेगा।

कितनी बढ़ी बिजली की दरें

राज्य में बिजली की दरों में करीब 4.80 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। इसका मतलब है कि उपभोक्ताओं को अब प्रति यूनिट लगभग 30 से 40 पैसे ज्यादा देने होंगे। बिजली कंपनियों ने पहले 10.19 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा था। हालांकि मध्य प्रदेश बिजली रेगुलेटरी कमीशन ने इसमें कटौती करते हुए सीमित बढ़ोतरी की अनुमति दी।

फिलहाल कितना देना पड़ रहा है बिल

मौजूदा समय में घरेलू उपभोक्ताओं को करीब 6 से 7 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली का बिल देना पड़ रहा है। नई दरें लागू होने के बाद इसमें थोड़ा और इजाफा दिखेगा, जो महीने के कुल बिल में फर्क डाल सकता है। हालांकि, हर श्रेणी में बढ़ोतरी नहीं की गई है। आयोग ने कुछ कैटेगरी को इससे बाहर रखा है। इसमें मौसमी उपभोक्ता (HV-4) और मेट्रो रेल (HV-9) शामिल हैं। इनके लिए पुराने रेट ही लागू रहेंगे।

स्मार्ट मीटर वालों को छूट

स्मार्ट मीटर इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात भी सामने आई है। दिन के समय बिजली इस्तेमाल करने पर उन्हें 20 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। वहीं, प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं को पहले से मिल रही छूट जारी रहेगी। यानी इस वर्ग पर अतिरिक्त बोझ नहीं डाला गया है।

कुल मिलाकर, जहां एक तरफ बिजली महंगी होने से आम उपभोक्ताओं की जेब पर असर पड़ना तय है। वहीं, कुछ श्रेणियों को राहत देकर संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। अब देखना होगा कि आने वाले महीनों में इसका असर कितना दिखता है।

Related to this topic: