Shajapur Bus Fire: 4-Year-Old Dies

होटल के सामने खड़ी AC बस में लगी आग, 4 साल का मासूम जिंदा जला

शाजापुर में AC बस में लगी भीषण आग में 4 साल का मासूम जिंदा जल गया। यात्रियों ने ड्राइवर पर लापरवाही के आरोप लगाए। पिता ने कई लोगों की जान बचाई।

By : स्वदेश डेस्क
होटल के सामने खड़ी AC बस में लगी आग, 4 साल का मासूम जिंदा जला

मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। इंदौर से ग्वालियर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस AC बस में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में शिवपुरी निवासी 4 वर्षीय मासूम अन्य जैन बस के अंदर ही जिंदा जल गया। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस में पहले से वायरिंग जलने जैसी बदबू आ रही थी। कई यात्रियों ने ड्राइवर को इसकी जानकारी भी दी, लेकिन आरोप है कि उसने चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया। कुछ देर बाद होटल के सामने खड़ी बस आग का गोला बन गई।

नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा

यह हादसा शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे पर स्थित होटल जैन पथ के सामने हुआ। रात करीब 12 बजे बस वहां रुकी थी। कुछ यात्री नीचे उतर गए थे, जबकि कई लोग बस के अंदर ही बैठे थे।करीब 5 मिनट बाद अचानक बस में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

मासूम भीड़ में फंसा, बाहर नहीं निकल सका

हादसे के दौरान 4 वर्षीय अन्य जैन बस के अंदर फंस गया। परिजन उसे बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन आग इतनी विकराल हो चुकी थी कि कोई अंदर नहीं जा सका।प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से करीब दो घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। जेसीबी से बस के हिस्से तोड़े गए और वेल्डिंग कर गेट काटा गया। बाद में एक सीट के नीचे से बच्चे का कंकाल बरामद हुआ।

बस में नहीं था इमरजेंसी सिस्टम

यात्रियों ने आरोप लगाया कि बस में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। बस में न इमरजेंसी खिड़की थी और न ही आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्र मौजूद था। यहां तक कि आग लगने के दौरान बस का मुख्य दरवाजा भी नहीं खुल पाया। ऐसे में स्थानीय लोगों ने कांच तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे के बाद ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार बताए जा रहे हैं।

पिता ने दिखाई इंसानियत

अपने बेटे को खोने के बावजूद पिता अभिषेक जैन ने इंसानियत की मिसाल पेश की। आग के बीच जब वे मलबे में बेटे को तलाश रहे थे, तब उन्हें बस में किसी यात्री के सोने के गहने मिले। अभिषेक ने वे गहने तुरंत पुलिस को सौंप दिए। इसके अलावा उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर कई यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में भी मदद की।

फायर ब्रिगेड पर भी उठे सवाल

पीड़ित परिवार ने प्रशासन और फायर ब्रिगेड पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। अभिषेक जैन ने बताया कि आग लगने के बाद उन्होंने खुद फायर ब्रिगेड को फोन किया था।उनका आरोप है कि आधे घंटे बाद पहुंची पहली फायर ब्रिगेड की गाड़ी में पानी ही नहीं था। बाद में मक्सी, तराना और शाजापुर से पहुंची पांच दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

पुलिस जांच में जुटी

तराना थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और लापरवाही सामने आने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे के बाद एक बार फिर लंबी दूरी की निजी बसों की सुरक्षा व्यवस्था और फिटनेस को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

 

संबंधित सामग्री

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026
MP Swamitva Yojana: गांव के मकान पर मालिकाना हक, एमपी में 15 लाख 98 हजार रजिस्ट्रियां पूरी, छिंदवाड़ा टॉप पर

MP Swamitva Yojana: गांव के मकान पर मालिकाना हक, एमपी में 15 लाख 98 हजार रजिस्ट्रियां पूरी, छिंदवाड़ा टॉप पर

मध्यप्रदेश के गांवों में स्वामित्व योजना के तहत 15 लाख 98 हजार 46 रजिस्ट्रियां पूरी हो चुकी हैं। छिंदवाड़ा 74 हजार 2 रजिस्ट्रियों के साथ सबसे आगे है।

Nov 04, 2026
दीपावली से पहले सीएम मोहन यादव का सख्त संदेश, अवैध शराब और कार्बाइड गन पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

दीपावली से पहले सीएम मोहन यादव का सख्त संदेश, अवैध शराब और कार्बाइड गन पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली से पहले कलेक्टर और एसपी को कानून व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। अवैध शराब, कार्बाइड गन और खाद की किल्लत पर सख्ती के आदेश हुए।

Nov 04, 2026
Gold Price Hike: धनतेरस से पहले सोना 4046 रुपये उछलकर 1.42 लाख पर पहुंचा, चांदी 9708 रुपये महंगी

Gold Price Hike: धनतेरस से पहले सोना 4046 रुपये उछलकर 1.42 लाख पर पहुंचा, चांदी 9708 रुपये महंगी

धनतेरस से पहले बुधवार करो सोने चांदी में तेजी रही। IBJA के मुताबिक 10 ग्राम सोना 4046 रुपये बढ़कर 1.42 लाख और चांदी 9708 रुपये चढ़कर 1.86 लाख रुपये किलो हो गई।

Nov 04, 2026
होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए भारतीय जहाजों को विशेष छूट दी है। भारत से दवाइयों की जरूरत को इसकी बड़ी वजह बताया गया है। चीन, इराक और कतर को भी राहत मिली है।

Nov 04, 2026