Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Nautanwa School van Accident News

Nautanwa Accident: नौतनवा हादसा, सड़क किनारे गड्ढे में उतरी स्कूली वैन, बाल-बाल बचे मासूम

महराजगंज जिले के नौतनवा क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब मासूम बच्चों को लेकर स्कूल जा रही एक वैन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।


nautanwa accident नौतनवा हादसा सड़क किनारे गड्ढे में उतरी स्कूली वैन बाल-बाल बचे मासूम

Nautanwa Accident: नौतनवा हादसा, सड़क किनारे गड्ढे में उतरी स्कूली वैन, बाल-बाल बचे मासूम |

राजेश जायसवाल, नौतनवा (महराजगंज): महराजगंज जिले के नौतनवा क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब मासूम बच्चों को लेकर स्कूल जा रही एक वैन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। वैन के गड्ढे में गिरते ही चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि हादसे में सभी स्कूली बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

मौके पर जुटी भीड़, परिजनों में मची हलचल

जैसे ही स्कूली वैन के पलटने की खबर आसपास फैली, स्थानीय लोग तुरंत राहत कार्य के लिए दौड़ पड़े और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही बदहवास परिजन भी स्कूल और मौके पर पहुंचे तथा बच्चों को गले लगाकर उनका हाल-चाल जाना। मासूमों को सुरक्षित देखकर परिजनों ने राहत की सांस ली।

परिवहन विभाग के दावों की खुली पोल

इस हादसे ने एक बार फिर स्कूली वाहनों की सुरक्षा और परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों का आरोप है कि क्षेत्र में मानक के विपरीत और बिना फिटनेस के दर्जनों स्कूली वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। परिवहन विभाग केवल कभी-कभार चालान काटकर खानापूर्ति कर लेता है, जबकि जमीनी स्तर पर वाहनों के ब्रेक, टायर और फिटनेस की कड़ाई से जांच नहीं की जाती।

अभिभावकों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि सभी स्कूली वाहनों की सघन जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। सवाल यह उठता है कि क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है या समय रहते इन डग्गामार स्कूली वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी?

Related to this topic: