कुबेरेश्वर धाम में शुरू हुआ रुद्राक्ष महोत्सव, दो किमी लंबी लाइन में लगे लाखों श्रद्धालु

कुबेरेश्वर धाम में शुरू हुआ रुद्राक्ष महोत्सव, दो किमी लंबी लाइन में लगे लाखों श्रद्धालु

रुद्राक्ष महोत्सव महाकुंभ में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

By : स्वदेश डेस्क
कुबेरेश्वर धाम में शुरू हुआ रुद्राक्ष महोत्सव, दो किमी लंबी लाइन में लगे लाखों श्रद्धालु

सीहोर। कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के जिला सीहोर में स्थित कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में आज से रुद्राक्ष महोत्सव शुरू हो गया है।  इस महोत्सव को लेकर यहां पिछले तीन दिनों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के चेहरे पर आलौकिक चमक है और पूरी आस्था और उत्साह के साथ बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए उमड़ रहे है।

लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने से कथा स्थल सहित अन्य पंडाल पहले से ही खचाखच भरे हुए हैं। भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में बुधवार को ही भगवान शंकर के रुदाक्षों से सजे शिवलिंग को रखकर रुद्राक्षों का वितरण का क्रम शुरू कर दिया है।रुद्राक्ष वितरण के लिए चालीस काउंटर बनाए गए हैं। पहले दिन करीब डेढ़ लाख रुद्राक्ष बांटे गए। अब तक पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष बांटे गए हैं। गुरुवार को रुद्राक्ष के लिए दो-दो किमी लंबी कतार लगी है।

मुख्यमंत्री करेंगे दर्शन - 

यहां दोपहर बाद आरंभ हुए करीब 20 काउंटरों से करीब डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं को क्रम अनुसार वितरण किया। वहीं, गुरुवार को पहले दिन स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य वीआईपी भी शिवमहापुराण का श्रवण करने के साथ पंडित प्रदीप मिश्रा का आशीर्वाद ग्रहण करेंगे। आयोजन को लेकर समिति की ओर से पंडित विनय मिश्रा, समीर शुक्ला, आशीष वर्मा, मनोज दीक्षित मामा, आकाश शर्मा आदि ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

इस संबंध में जानकारी देते हुए विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि कुबेरेश्वरधाम मंदिर परिसर में नेपाल से मंगवाए गए रुद्राक्षों से भगवान शिव का छह फीट ऊंचा शिवलिंग बनाया गया है। यहां पंडित प्रदीप मिश्रा सहित बड़ी संख्या में आए पंडितों द्वारा गुरुवार सुबह सात बजे से नौ बजे के मध्य दूध, जल व फलों के रसों से अभिषेक किया जाएगा, इसके उपरांत दोपहर एक बजे से चार बजे तक महाशिवरात्रि शिव महापुराण कथा का शुभारंभ किया जाएगा।

नेपाल से आए रुद्राक्ष से बनाया शिवलिंग 

यह दूसरा वर्ष है जब कुबेरेश्वरधाम पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। करीब 50 लाख से अधिक रुद्राक्ष नेपाल से श्रद्धालुओं के लिए मंगवाए गए है। जिनका वितरण कथा स्थल के समीप बनाए गए 20 काउंटरों से आगामी सातों दिन तक 24 घंटे तक जारी रहेगा।

संबंधित सामग्री

रामायण' का पहला रिव्यू आया सामने, रणबीर कपूर और यश पर भारी पड़ा इस एक्टर का अभिनय; फिल्म में निकली ये कमी

रामायण' का पहला रिव्यू आया सामने, रणबीर कपूर और यश पर भारी पड़ा इस एक्टर का अभिनय; फिल्म में निकली ये कमी

रणबीर कपूर और यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। इसी बीच फिल्म का पहला रिव्यू सामने आने की चर्चा है।

Nov 04, 2026
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

हनुमान अंश फिल्म में गाने वाले बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हो गया है। सितंबर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका भरोसा दिया था।

Nov 04, 2026
Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

दीपावली और छठ की भीड़ को देखते हुए रायपुर रेल मंडल ने बिहार जाने वाली तीन ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल दिया है।। 4 से 14 नवंबर तक ये गांड़ियाँ प्लेटफॉर्म 7 से रवाना होगी।<br/>

Nov 04, 2026
India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

बारिश से बाधित पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात दी। डकवर्थ लुईस नियम से 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य मिला, जिसे भारत ने 22.4 ओवर में हासिल कर लिया।

Nov 04, 2026
पराली से आलू उगा रहे ऊना के किसान, बिना जुताई और सिंचाई के अपनाई अनोखी तकनीक

पराली से आलू उगा रहे ऊना के किसान, बिना जुताई और सिंचाई के अपनाई अनोखी तकनीक

खेती में नई तकनीकें अपनाकर किसान अब कम संसाधनों में भी बेहतर उत्पादन की राह तलाश रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के कुछ किसानों ने पराली से आलू उगाने की अनूठी तकनीक अपनाई है।

Nov 04, 2026