Breaking News
  • पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र सुभाष चंद्र बोस के वंशज चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की
  • जम्मू-कश्मीर के डोडा में कांपी धरती, 4.6 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया
  • बेनतीजा रही इस्लामबाद में हुई अमेरिका-ईरान की बातचीत , जेडी वेंस बोले- ईरान ने हमारी शर्तें नहीं मानी
  • PM मोदी ने सभी संसदीय दल के नेताओं को पत्र लिखकर महिला आरक्षण पर समर्थन मांगा
  • मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
  • बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Humsafar Express Cancelled on June 3 and 4

रेलवे का बड़ा फैसला: 3 और 4 जून को हमसफर एक्सप्रेस निरस्त, यात्रियों को एडवाइजरी जारी

भोपाल से चलने वाली रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 3 और 4 जून 2026 को निरस्त रहेगी। रेलवे ने नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण यह फैसला लिया है।


रेलवे का बड़ा फैसला 3 और 4 जून को हमसफर एक्सप्रेस निरस्त यात्रियों को एडवाइजरी जारी

Train Cancel News |

भोपाल से रेल यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा अधोसंरचनात्मक कार्यों के चलते कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से निरस्त किया गया है। इस फैसले का असर रानी कमलापति-संतरागाछी रूट पर चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनों पर भी पड़ेगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार बिलासपुर जंक्शन और चांपा जंक्शन रेलखंड के बीच नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसी कारण भोपाल मंडल से संचालित कुछ ट्रेनों को एक-एक ट्रिप के लिए रद्द किया गया है।

इन तारीखों पर नहीं चलेंगी ट्रेनें

गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 03 जून 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन रानी कमलापति से निरस्त रहेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 22170 संतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस 04 जून 2026 को संतरागाछी से निरस्त रहेगी।

इसके अलावा, अन्य हमसफर ट्रेनों पर भी असर पड़ा है। गाड़ी संख्या 20828 संतरागाछी-जबलपुर हमसफर एक्सप्रेस 03 जून 2026 को संतरागाछी से निरस्त रहेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 20827 जबलपुर-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 04 जून 2026 को जबलपुर से निरस्त रहेगी।

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। इसके लिए यात्री NTES या रेलवे हेल्पलाइन 139 का उपयोग कर सकते हैं।

रेलवे का कहना है कि यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर संचालन के लिए उठाया गया है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना अपडेट जानकारी के आधार पर ही बनाएं, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

Related to this topic: