Breaking News
  • आगरा में पेड़ से टकराई बोलेरो पिता, बेटा-बहू और पोती समेत 5 की मौत
  • केरल चुनाव में BJP की दूसरी सूची जारी, 39 नाम घोषित; विजयन ने भी भरा पर्चा
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा, प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात
  • बाजार की ग्रीन शुरुआत, सेंसेक्स 800 अंक चढ़ा, क्रूड ऑयल सस्ता होने से राहत
  • नेतन्याहू का बड़ा बयान: ‘मैं जिंदा हूं’, ईरान की लीडरशिप खत्म होने का दावा
  • UP Weather Update: ओलावृष्टि और तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित, 2 की मौत, मौसम विभाग का अलर्ट
  • अमेरिकी इंटेलिजेंस चीफ की रिपोर्ट, पाकिस्तानी मिसाइलों से अमेरिका को खतरा

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़ > रायपुर

Traditional Journalism in Digital Era: Raipur Pres

तकनीक के दौर में न भूलें पारंपरिक पत्रकारिता : तारे

रायपुर प्रेस क्लब के वेबसाइट और यूट्यूब चैनल लॉन्च कार्यक्रम में अतुल तारे ने पारंपरिक पत्रकारिता के महत्व पर जोर दिया। डिजिटल दौर में भी जड़ों से जुड़े रहने की बात कही गई।


तकनीक के दौर में न भूलें पारंपरिक पत्रकारिता  तारे

रायपुर प्रेस क्लब की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

डिजिटल माध्यम के जरिए खबरें तेजी से लोगों तक पहुंचती हैं, इसलिए पत्रकारों की जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है। तकनीक के साथ आगे बढ़ना जरूरी है, लेकिन हमें अपनी पारंपरिक पत्रकारिता की जड़ों को कभी नहीं भूलना चाहिए। यह बात स्वदेश समाचार पत्र के समूह संपादक अतुल तारे ने गुरुवार को रायपुर प्रेस क्लब की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के शुभारंभकार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने की।

कार्यक्रम में श्री तारे ने कहा कि आज पत्रकारिता एक ऐसे दौर से गुजर रही है, जहां भरोसे का संकट साफ दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि इस चुनौती से बाहर निकलने के लिए सभी पत्रकारों को मिलकर काम करना होगा और आपसी संवाद को मजबूत बनाना होगा। इस दिशा में प्रेस क्लब एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो सकता है.

कार्यक्रम के अंत में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार अनिल द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू और भूपेंद्र जांगड़े सहित पूर्व अध्यक्ष बृजेश चौबे, प्रकाश शर्मा, जयप्रकाश मिश्र, भरत योगी सहित पत्रकार कार्यक्रम में शामिल हुए.

पत्रकारिता के बदलते स्वरूप से कदम मिलाने का संकल्पः मोहन तिवारी-रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह सिर्फ एक यूट्यूब चैनल लॉन्च नहीं है, बल्कि पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ कदम मिलाने का संकल्प है।

अहम हिस्सा बन चुका है डिजिटल प्लेटफॉर्म झा

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने कहा कि सूचना और संचार के क्षेत्र में तेजी से बदलाव हो रहा है। आज डिजिटल प्लेटफॉर्म पत्रकारिता का अहम हिस्सा बन चुके हैं और ऐसे समय में रायपुर प्रेस क्लब की यह पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय पत्रकारों को एक नई पहचान मिलेगी और उनके काम को व्यापक मंच मिलेगा।

 

Related to this topic: