Breaking News
  • पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र सुभाष चंद्र बोस के वंशज चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की
  • जम्मू-कश्मीर के डोडा में कांपी धरती, 4.6 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया
  • बेनतीजा रही इस्लामबाद में हुई अमेरिका-ईरान की बातचीत , जेडी वेंस बोले- ईरान ने हमारी शर्तें नहीं मानी
  • PM मोदी ने सभी संसदीय दल के नेताओं को पत्र लिखकर महिला आरक्षण पर समर्थन मांगा
  • मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
  • बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

Delhi Accused Arrested with Ganja in Raipur

गांजा तस्करी का खुलासा: दिल्ली का आरोपी गिरफ्तार, ‘ओसियन ग्रो गांजा’ बेचने का नेटवर्क बेनकाब

छत्तीसगढ़ के रायपुर में पुलिस ने दिल्ली के अंतरराज्यीय आरोपी को गांजा तस्करी में गिरफ्तार किया। कुरियर से मंगाकर ‘ओसियन ग्रो गांजा’ बेचने का खुलासा हुआ।


गांजा तस्करी का खुलासा दिल्ली का आरोपी गिरफ्तार ‘ओसियन ग्रो गांजा’ बेचने का नेटवर्क बेनकाब

Raipur Crime News |

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली के एक अंतरराज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो कुरियर के जरिए गांजा मंगाकर शहर में बेच रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान 26 वर्षीय रितिक पसरिचा के रूप में हुई है, जो दिल्ली के दिलशाद गार्डन का निवासी है।

सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई

पुलिस को 11 अप्रैल को सूचना मिली थी कि कटोरा तालाब के पास एक युवक गांजा बेच रहा है। इसके बाद पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) Umesh Prasad Gupta के मार्गदर्शन में टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

3.62 लाख रुपये का माल जब्त

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 2.870 किलोग्राम गांजा और 0.114 ग्राम ‘ओसियन ग्रो गांजा’ बरामद हुआ। इसके अलावा 3 हजार रुपये नकद, एक आईफोन और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी जब्त किए गए हैं। जब्त माल की कुल कीमत करीब 3.62 लाख रुपये आंकी गई है।

कुरियर से चल रहा था सप्लाई नेटवर्क

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने एक साथी के साथ मिलकर दिल्ली से कुरियर के माध्यम से गांजा मंगवाता था और रायपुर में इसकी बिक्री करता था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और संबंधित कुरियर कंपनियों से भी पूछताछ की जा रही है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है और पूरी सप्लाई चेन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इस कार्रवाई को रायपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। जिससे शहर में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

Related to this topic: