Breaking News
  • MP-UP में तापमान 40°C पार, हीट स्ट्रोक का अलर्ट: उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट
  • मिडिल ईस्ट जंग का 15वां दिन:अमेरिकी दूतावास पर अटैक, हमास की अपील, पड़ोसी देशों पर हमला न करे ईरान
  • वीकेंड पर भी चल सकती है संसद? सरकार ने दिया प्रस्ताव, अब विपक्ष के फैसले का इंतजार
  • ईरान-इजराइल जंग के बीच भारत को राहत: होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरेंगे LPG के 2 टैंकर
  • 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की कीमत, अब 3,075 रुपये देने होंगे
  • केंद्र ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, 170 दिन बाद जोधपुर जेल से रिहाई
  • रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

Raipur Commissionerate Cracks Down on Crime

कमिश्नरेट सिस्टम से अपराध में कसावट: सट्टा, नशा, गुंडागर्दी और ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक

रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम के बाद बड़ा एक्शन, 57 लाख की सट्टा रकम जब्त, 236 किलो से ज्यादा गांजा पकड़ा गया, गुंडे और ट्रैफिक उल्लंघनकर्ताओं पर सख्ती।


कमिश्नरेट सिस्टम से अपराध में कसावट सट्टा नशा गुंडागर्दी और ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक

शहर में लागू हुए पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम को प्रभावी बनाने की दिशा में कसावट की जा रही है। सख्त तेवर दिखाते हुए अपराधियों, नशा कारोबारियों और ट्रैफिक उल्लंघनकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।सामान्य अपराधों के अलावा ऑनलाइन सट्टा, सूखा नशा, अवैध हथियार, गुंडा-बदमाश और ट्रैफिक अराजकता पर भी नकेल कसी जा रही है।

हथियारबंद बदमाशों पर कसा शिकंजा

आर्म्स एक्ट के तहत 60 प्रकरणों में 4 पिस्टल और 58 चाकू बरामद किए गए। इन मामलों में 80 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सबसे बड़ी कार्रवाई गुंडा-बदमाशों के खिलाफ रही, जहां 568 प्रकरणों में 678 आरोपियों को धारा 170 बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा एक माह में 981 स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए।

24 घंटे के भीतर सुलझाए गए मामले

संपत्ति संबंधी 29 प्रकरणों में 36 आरोपियों को गिरफ्तार कर 83 लाख 73 हजार 200 रुपये की संपत्ति जब्त की गई। इस अवधि में हत्या के 2 मामले सामने आए। वहीं हत्या के प्रयास और लूट जैसे संवेदनशील मामलों में 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामलों को सुलझाया गया।

प्रमुख चौराहों पर लेफ्ट टर्न फ्री

शहर के 16 प्रमुख चौराहों पर लेफ्ट टर्न फ्री किया गया, जबकि 15 भीड़भाड़ वाले मार्गों से अतिक्रमण हटाया गया। साथ ही चंदनडीह, टाटीबंध, अग्रसेन धाम मार्ग, लभांडीह, अवंति विहार और खम्हारडीह सहित 11 अन्य मार्गों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत रेग्युलेटरी आदेश जारी कर ट्रैफिक को सुचारु किया गया।

कम्युनिटी पुलिसिंग का नया प्रयोग

कमिश्नरेट द्वारा केवल दंडात्मक कार्रवाई ही नहीं, बल्कि जनता से जुड़ाव बढ़ाने के लिए ‘संवाद से समाधान’ कार्यक्रम भी शुरू किया गया। एक महीने में 87 बैठकों के जरिए कॉलेजों, संस्थाओं और मोहल्लों में सीधा संवाद स्थापित किया गया। शहर में रात्रिकालीन बाजार, शराब दुकान और बार को निर्धारित समय पर बंद कराना अनिवार्य किया गया है। केवी रोड पर लगने वाले संडे मार्केट का समय और क्षेत्र भी तय किया गया।

कमिश्नरेट के पहले महीने में ऑनलाइन सट्टा और सट्टेबाजी के 31 प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें 61 आरोपियों को गिरफ्तार कर 57 लाख 75 हजार 400 रुपये की राशि जब्त की गई। वहीं आबकारी एक्ट के तहत 255 प्रकरणों में 267 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। इसके अलावा सूखा नशा कारोबार के खिलाफ 40 प्रकरण दर्ज कर 73 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 236 किलो से अधिक गांजा, नशीली टैबलेट, सिरप, हेरोइन, अफीम और ब्राउन शुगर जब्त की है।

1.12 करोड़ की वसूली

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए 24 हजार 861 प्रकरणों में 1 करोड़ 12 लाख 500 रुपये समन शुल्क के रूप में ई-चालान से वसूले गए। प्रमुख चौराहों पर मैन्युअल चालान पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। सभी चालान आईटीएमएस और ट्रैफिक मोबाइल टैब से लिए गए फोटो के आधार पर ई-चालान के माध्यम से किए जा रहे हैं।

 

Related to this topic: