Congress Leader Arrested Before Wedding in Rape Ca

शादी से 12 दिन पहले कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 10 साल के संबंध के बाद रेप का आरोप

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता रवि चंद्रवंशी को रेप केस में शादी से पहले गिरफ्तार किया गया। पीड़िता ने 10 साल संबंध और शादी का झांसा देने का आरोप लगाया है।

By : स्वदेश डेस्क
शादी से 12 दिन पहले कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 10 साल के संबंध के बाद रेप का आरोप

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मचा दी है। रवि चंद्रवंशी को दुष्कर्म के आरोप में उस समय गिरफ्तार किया गया, जब उसकी शादी में महज 12 दिन बाकी थे। पुलिस ने उसे रायपुर से पकड़कर कवर्धा लाया है।

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध

पीड़िता ने महिला थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि वह और आरोपी पिछले 10 वर्षों से रिश्ते में थे। आरोप है कि रवि ने शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में दूसरी लड़की से विवाह करने की तैयारी करने लगा।

FIR के बाद पुलिस की कार्रवाई

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल FIR दर्ज कर कार्रवाई की। 26 अप्रैल को पुलिस टीम ने आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया और कवर्धा लाकर कोर्ट में पेश किया। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

सोशल मीडिया पर नेताओं के साथ फोटो वायरल

रवि चंद्रवंशी वर्तमान में कवर्धा जिला किसान कांग्रेस संघ का अध्यक्ष है। जानकारी के अनुसार, वह पहले जोगी कांग्रेस से जुड़ा रहा और पंडरिया विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुका है। करीब दो साल पहले उसने कांग्रेस में वापसी की थी। मामला सामने आने के बाद आरोपी के कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और अन्य नेताओं के साथ तस्वीरें शामिल हैं।

पुलिस का बयान

कवर्धा SDOP आशीष शुक्ला के अनुसार, पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है और आगे की जांच जारी है।

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026