Breaking News
  • आगरा में पेड़ से टकराई बोलेरो पिता, बेटा-बहू और पोती समेत 5 की मौत
  • केरल चुनाव में BJP की दूसरी सूची जारी, 39 नाम घोषित; विजयन ने भी भरा पर्चा
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा, प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात
  • बाजार की ग्रीन शुरुआत, सेंसेक्स 800 अंक चढ़ा, क्रूड ऑयल सस्ता होने से राहत
  • नेतन्याहू का बड़ा बयान: ‘मैं जिंदा हूं’, ईरान की लीडरशिप खत्म होने का दावा
  • UP Weather Update: ओलावृष्टि और तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित, 2 की मौत, मौसम विभाग का अलर्ट
  • अमेरिकी इंटेलिजेंस चीफ की रिपोर्ट, पाकिस्तानी मिसाइलों से अमेरिका को खतरा

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

रायगढ़ में अफीम की खेती

रायगढ़ में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, तमनार में डेढ़ एकड़ में फसल बरामद

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार में डेढ़ एकड़ में अफीम की अवैध खेती पकड़ी गई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया। पिछले 15 दिनों में यह चौथा मामला सामने आया है।


रायगढ़ में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़ तमनार में डेढ़ एकड़ में फसल बरामद

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में अफीम की अवैध खेती का मामला सामने आया है। तमनार के आमाघाट क्षेत्र में करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर अफीम की फसल उगाई जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए फसल की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि इस खेती के पीछे झारखंड से जुड़े एक व्यक्ति का हाथ है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जिसकी पहचान मार्शल सांगां के रूप में हुई है। वह झारखंड का निवासी बताया जा रहा है।

लगातार सामने आ रहे मामले

यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले 15 दिनों में अफीम की खेती पकड़े जाने की यह चौथी घटना है। इससे पहले 7 मार्च को दुर्ग में अफीम की खेती मिली थी, 10 मार्च को कुसमी में फसल पकड़ी गई। 12 मार्च को कोरंधा में भी अफीम की अवैध खेती का खुलासा हुआ।

height=539

नारकोटिक्स नेटवर्क की आशंका

लगातार सामने आ रहे इन मामलों से यह संकेत मिल रहे हैं कि राज्य में अवैध नशा कारोबार से जुड़ा कोई नेटवर्क सक्रिय हो सकता है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है। मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। फसल को जब्त कर आगे की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है।

Related to this topic: