Breaking News
  • नेपाल सरकार ने नेताओं, अधिकारियों, मंत्रियों सांसदों के संपत्ति की जांच शुरू की
  • कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹994 तक महंगा, 5Kg वाले सिलेंडर के दाम भी ₹261 बढ़े
  • महिला से छेड़खानी करने वाले का एनकाउंटर, मुरादाबाद पुलिस ने पैर में मारी गोली
  • एमपी के 17 जिलों में आज बारिश-ओले का अलर्ट, 4 मई तक ऐसा ही मौसम रहेगा
  • देशभर में मौसम का कहर: 2 दिन में 32 मौतें, Delhi में 18 साल की रिकॉर्ड बारिश; राजस्थान-महाराष्ट्र में 44°C पार
  • मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी राहत, NMC ने बदले नियम; देशभर में बढ़ेंगी MBBS सीटें
  • छत्तीसगढ़ में आज से ‘सुशासन तिहार 2026’ शुरू, गांव-शहर में लगेंगे समाधान शिविर

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Rahul Gandhi Gets Relief From High Court

‘इंडियन स्टेट’ बयान पर राहुल गांधी को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने FIR की मांग वाली याचिका खारिज की

राहुल गांधी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिली। ‘इंडियन स्टेट’ बयान पर FIR की मांग वाली याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी।


‘इंडियन स्टेट’ बयान पर राहुल गांधी को बड़ी राहत इलाहाबाद हाईकोर्ट ने fir की मांग वाली याचिका खारिज की

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को ‘इंडियन स्टेट’ वाले बयान मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है, कोर्ट ने उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग वाली याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। यह मामला राहुल गांधी के जनवरी 2025 में दिए गए एक बयान से जुड़ा था, जिस पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था।

यह याचिका सिमरन गुप्ता की ओर से दायर की गई थी। उन्होंने राहुल गांधी के बयान को लेकर कार्रवाई की मांग की थी। हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसे अब ओपन कोर्ट में सुनाया गया।

क्या था राहुल गांधी का ‘इंडियन स्टेट’ बयान?

राहुल गांधी ने 15 जनवरी 2025 को नए कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ के उद्घाटन के दौरान कहा था कि कांग्रेस की लड़ाई सिर्फ बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से नहीं, बल्कि “इंडियन स्टेट” से भी है, उनके बयान के बाद भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी और इसे देशविरोधी बताते हुए विरोध शुरू कर दिया था दरअसल, राहुल गांधी के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था।

FIR की मांग को लेकर कोर्ट पहुंचा मामला

राहुल गांधी के बयान के खिलाफ सबसे पहले संभल की चंदौसी कोर्ट में निगरानी याचिका दायर की गई थी हालांकि चंदौसी कोर्ट ने 7 नवंबर 2025 को यह याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद याचिकाकर्ता ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख किया. हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई 8 अप्रैल 2026 को पूरी हुई थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

हाईकोर्ट ने क्यों खारिज की याचिका?

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को ओपन कोर्ट में फैसला सुनाते हुए याचिका खारिज कर दी। हालांकि फैसले की विस्तृत कॉपी आने के बाद ही कोर्ट की पूरी टिप्पणी स्पष्ट हो पाएगी  फिलहाल इस आदेश को राहुल गांधी के लिए कानूनी राहत माना जा रहा है।

भाजपा ने बयान पर जताई थी आपत्ति

राहुल गांधी के बयान के बाद भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया था कि उन्होंने देश की संस्थाओं और व्यवस्था को निशाना बनाया है वहीं कांग्रेस नेताओं का कहना था कि राहुल गांधी का बयान लोकतांत्रिक संस्थाओं पर कथित दबाव और राजनीतिक माहौल को लेकर था।

अब समझिए… यह मामला सिर्फ एक बयान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राजनीतिक और कानूनी बहस का विषय बन गया था।

राहुल गांधी ने मंच से क्या कहा था?

इंदिरा भवन उद्घाटन कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा था 

अगर आपको लगता है कि हम सिर्फ बीजेपी और RSS से लड़ रहे हैं, तो आपने स्थिति सही से नहीं समझी है। बीजेपी और RSS ने देश की हर संस्था पर कब्जा कर लिया है। अब हमारी लड़ाई इंडियन स्टेट से भी है।

इसी बयान को लेकर विवाद शुरू हुआ था और FIR दर्ज करने की मांग उठी थी।

Related to this topic: