Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Prayagraj Tractor Trolley Accident

Prayagraj Road Accident: प्रयागराज में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो की मौत, 20 से ज्यादा घायल

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दर्दनाक हादसा हो गया। नारीबारी में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा मजदूर घायल हुए हैं।


prayagraj road accident प्रयागराज में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी दो की मौत 20 से ज्यादा घायल

Prayagraj Tragic Road Accident |

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के यमुनापार इलाके में शुक्रवार के दिन दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चीख पुकार मच गई और सड़क खून से रच गई। दरअसल, नारीबारी के सुरवल रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुए हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे साथ ही मामले की जांच कर रही है। हादसे के चलते थोड़ी देर यातायात भी प्रभावित हुआ।

एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में 40 से ज्यादा मजदूर सवार थे

 मिली जानकारी के अनुसार, सोनरा गांव के 40 से अधिक मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर मवैया गांव मजदूरी करने जा रहे थे। सुरवल पेट्रोल पंप के पास एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। कंट्रोल खोते ही वाहन डिवाइडर से टकराया और ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे के बाद मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। मदद की चीख पुकार सुनते ही ग्रामीणों और आसपास मौजूद लोग पहुंचे। उन्होंने कई मजदूरों को बाहर निकाला। वहीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को पुलिस ने क्रेन की मदद से बाहर निकलवाया। इसके बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया।

दो की मौत, 20 से ज्यादा घायल

हादसे में 35 वर्षीय कमला और 16 वर्षीय करीना की मौत हो गई। वहीं, 20 से अधिक मजदूर घायल हुए हैं। घायलों में प्रतिमा, संतोष, छोटेलाल, सिया दुलारी और भारत लाल समेत अन्य लोग शामिल हैं।

 

Related to this topic: