Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश > वाराणसी

भारत - मॉरीशस के बीच द्विपक्षीय वार्ता 11 सितंबर को, प्रधानमंत्री मोदी और नवीनचंद्र करेंगे मुला

भारत - मॉरीशस के बीच द्विपक्षीय वार्ता 11 सितंबर को, प्रधानमंत्री मोदी और नवीनचंद्र करेंगे मुलाकात

भारत - मॉरीशस के बीच द्विपक्षीय वार्ता 11 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी और नवीनचंद्र करेंगे मुलाकात

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 11 सितंबर को मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ नदेसर स्थित एक तारांकित होटल में द्विपक्षीय वार्ता में हिस्सा लेंगे । वैश्विक कूटनीतिक के दृष्टि से महत्वपूर्ण इस वार्ता की तैयारियां चल रही है। जिला प्रशासन के अफसरों के अनुसार, मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम अब तीन दिवसीय दौरे पर काशी आएंगे। मेहमान प्रधानमंत्री 10 सितंबर की शाम काशी पहुंचेंग। वे 11 सितंबर को द्विपक्षीय वार्ता में हिस्सा लेंगे और देर शाम गंगा आरती देखेंगे। 12 सितंबर की सुबह श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन करके वाराणसी से रवाना होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी 11 सितंबर को दोपहर वाराणसी पहुंचेंगे। वाराणसी में उनका दौरा लगभग डेढ़ घंटे का रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 12 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे एयरपोर्ट से वायुसेना के हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन जाएंगे। पुलिस लाइन से कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग के जरिये सीधे नदेसर स्थित ताज होटल पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री करीब डेढ़ बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने सोमवार से विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया है। नगर आयुक्त के अनुसार इस विशेष सफाई अभियान का उद्देश्य न केवल प्रधानमंत्री के आगमन से पहले शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना है, बल्कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर पूरे शहर में स्वच्छता और सौंदर्यकरण का संदेश देना भी है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए नगर निगम को नोडल विभाग बनाया गया है।

Related to this topic: