Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

ओंकारेश्वर की 'एकात्मता की मूर्ति'

500 साल तक अडिग रहेगी ओंकारेश्वर की 'एकात्मता की मूर्ति': 169 किमी/घंटा की आंधी और भूकंप झेलने में सक्षम

मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में स्थापित आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची 'एकात्मता की मूर्ति', 169 किमी/घंटा की आंधी और भूकंप को झेलने में सक्षम।


500 साल तक अडिग रहेगी ओंकारेश्वर की एकात्मता की मूर्ति 169 किमीघंटा की आंधी और भूकंप झेलने में सक्षम

108 फीट ऊंची प्रतिमा पूरी तरह सुरक्षित

 

ओंकारेश्वर। मध्य प्रदेश की पवित्र नगरी ओंकारेश्वर स्थित 'एकात्म धाम' में स्थापित आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची बहुधातु प्रतिमा 'एकात्मता की मूर्ति' पूरी तरह सुरक्षित और संरचनात्मक रूप से मजबूत है। संस्कृति विभाग के आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास ने स्पष्ट किया है कि वर्ष 2023 में स्थापित इस प्रतिमा का निर्माण आधुनिक इंजीनियरिंग और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया गया है।

169 किमी प्रति घंटे की तेज हवा भी नहीं डिगा सकेगी

प्रतिमा की संरचना का आकलन 169 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवा को ध्यान में रखकर किया गया है। यह गति ओंकारेश्वर क्षेत्र के निर्धारित मानक 140 किलोमीटर प्रति घंटे से कहीं अधिक है। जर्मनी की विश्व प्रसिद्ध वर्नर सोबेक एजी कंपनी ने प्रतिमा का विंड टनल एनालिसिस कर इसकी मजबूती को प्रमाणित किया है।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाने वाली कंपनी ने किया निर्माण

मुख्य अभियंता एवं परियोजना संचालक राजीव श्रीवास्तव के अनुसार प्रतिमा का निर्माण एल एंड टी (L&T) ने किया है, जिसने दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भी निर्माण किया था। वहीं प्रतिमा की धातु कास्टिंग का कार्य भी उसी विशेषज्ञ कंपनी ने किया, जिसने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी।

IIT के विशेषज्ञों ने परखी मजबूती

प्रतिमा की संरचनात्मक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए आईआईटी चेन्नई, आईआईटी दिल्ली और आईआईटी मद्रास के विशेषज्ञों से तकनीकी परामर्श लिया गया। आईआईटी मद्रास ने प्रतिमा का सीज्मिक एनालिसिस (भूकंपीय परीक्षण) और मिक्स डिजाइन जैसे महत्वपूर्ण परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे किए, जिससे इसकी मजबूती और सुरक्षा की पुष्टि हुई।

500 वर्षों की उम्र को ध्यान में रखकर तैयार की गई प्रतिमा

विशेषज्ञों के अनुसार 'एकात्मता की मूर्ति' की डिजाइन लाइफ 500 वर्ष या उससे अधिक निर्धारित की गई है। अत्याधुनिक तकनीक और उच्च गुणवत्ता वाली निर्माण सामग्री के कारण यह प्रतिमा लंबे समय तक सुरक्षित और मजबूत बनी रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि यह प्रतिमा न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि आधुनिक इंजीनियरिंग का भी उत्कृष्ट उदाहरण है।

Related to this topic: