Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

बीजापुर नक्सल विरोधी अभियान के बीच नक्सलियों की कायराना हरकत, IED अटैक में तीन पुलिसकर्मी शहीद

बीजापुर नक्सल विरोधी अभियान के बीच नक्सलियों की कायराना हरकत, IED अटैक में तीन पुलिसकर्मी शहीद

बीजापुर नक्सल विरोधी अभियान के बीच नक्सलियों की कायराना हरकत ied अटैक में तीन पुलिसकर्मी शहीद

Three Policemen Martyred in Telangana Naxalites IED Attack : छत्तीसगढ़। बीजापुर- तेलंगाना बॉर्डर पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर जारी मुठभेड़ के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना के मुलुगु जिले में एक बारूदी सुरंग में विस्फोट से तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए और कई घायल हो गए। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस रूटीम कॉम्बिंग कर रही थी, इसी दौरान नक्सलियों ने ब्लास्ट कर दिया। इस हमले में तीन पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। यह घटना वेंकटपुरम के निकट वन क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस की तलाशी के दौरान माओवादियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट किया।

बता दें कि, बीजापुर के कर्रेगुट्टा में सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियान में जवानों ने अब तक 19 नक्सलियों के शव बरामद किये हैं। इनमें 8 पुरुष और 11 महिला शामिल हैं। ढेर हुए नक्सलियों में कई बड़े चेहरे शामिल हैं।

जवानों ने बताया कि, सुरक्षाबलों ने जिन 19 नक्सलियों का शव बरामद किया है, उनमें से अब तक दक्षिण ज़ोनल कमेटी मेंबर और गालिकोंडा एरिया कमेटी प्रभारी काकुरी पंडन्ना जगन, डिवीजनल कमेटी मेंबर और कालिमेला एरिया कमेटी प्रभारी वागा पोडियामी रमेश के रूप में पहचान हुई है। बाकी शवों की शिनाख्त प्रक्रिया चल रही है।

गौरतलब है कि, बीते दिन 7 मई को छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा के बीजापुर जिले के जंगलों में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। इस दौरान जवानों ने 22 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया। इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी थी। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये   


Related to this topic: