Breaking News
  • धार के भोजशाला विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा
  • MP में पुलिसकर्मियों को 15 दिन में मिलेगा कार्यवाहक उच्च पद प्रभार
  • हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार असम के CM: 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने
  • देश में मानसून तय समय से 4 दिन पहले दस्तक दे सकता है
  • NEET का पेपर लीक, परीक्षा रद्द हो गई, जांच CBI करेगी

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

MP Weather Twist Rain Alert Impact

गर्मी से राहत या नई मुसीबत? MP में बारिश-ओलों ने बदला खेल, किसानों की चिंता बढ़ी

मध्य प्रदेश में अचानक बदले मौसम ने राहत के साथ नई परेशानी खड़ी कर दी। बारिश और ओलावृष्टि से जहां तापमान गिरा, वहीं खुले में रखी फसलें भीगने से किसानों की चिंता बढ़ गई।


गर्मी से राहत या नई मुसीबत mp में बारिश-ओलों ने बदला खेल किसानों की चिंता बढ़ी

MP Weather Change in Summer |

भोपाल। मध्य प्रदेश में गुरुवार को मौसम ने ऐसा यू-टर्न लिया, जिसने लोगों को चौंका दिया। भीषण गर्मी के बीच अचानक कई जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि शुरू हो गई। राजधानी भोपाल में दोपहर बाद हल्की बारिश दर्ज हुई, जबकि टीकमगढ़ में 15-20 मिनट तक ओले गिरे। सतना, मैहर और उमरिया में गरज-चमक के साथ बारिश ने माहौल बदल दिया।

मौसम विभाग की मानें तो यह बदलाव अचानक नहीं, बल्कि सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन का असर है। सवाल ये है कि यह राहत कितनी देर टिकेगी और किसके लिए मुश्किल बनेगी?

एक ही दिन में बदला मौसम का मिजाज

बालाघाट में तेज बारिश ने लू से परेशान लोगों को राहत दी। तापमान गिरा और लोगों ने सुकून की सांस ली। मुरैना और छतरपुर में भी बूंदाबांदी से गर्मी थोड़ी कम हुई। लेकिन तस्वीर का दूसरा पहलू भी सामने आया। श्योपुर में तेज आंधी ने होटल का DJ शेड उड़ा दिया, जिससे करीब 15 लोग घायल हो गए। यह दिखाता है कि मौसम का यह बदलाव सिर्फ राहत नहीं, जोखिम भी लेकर आया है।

किसानों पर दोहरी मार

बारिश जहां आम लोगों के लिए राहत बनी, वहीं किसानों के लिए परेशानी खड़ी कर गई। मंडियों और खरीदी केंद्रों में खुले में रखा गेहूं भीग गया। कई किसानों का कहना है कि अचानक आई इस बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। सरकारी इंतजामों की कमी भी सवालों में है, क्योंकि फसल को सुरक्षित रखने के पर्याप्त इंतजाम नहीं दिखे।

27 जिलों में अलर्ट 

मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड और महाकौशल के 27 जिलों में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में गर्मी का असर पूरी तरह खत्म नहीं होगा। यानी राज्य में एक साथ दो तरह का मौसम देखने को मिल सकता है इसमें कहीं राहत, कहीं तपिश होगी।

मौसम बदलने के पीछे की वजह

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन सक्रिय हो चुकी है। यही सिस्टम आंधी, बारिश और ओलावृष्टि को ट्रिगर कर रहा है। अगर यह सिस्टम सक्रिय रहा, तो आने वाले कुछ दिनों तक ऐसा ही उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इससे आम जनजीवन, खेती और स्थानीय प्रशासन तीनों पर असर पड़ना तय है।

Related to this topic: