वाराणसी में MP-UP सहयोग सम्मेलन के दौरान CM मोहन यादव ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का अवलोकन किया। धार्मिक पर्यटन, रोजगार और लघु उद्योगों पर दोनों राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर।
मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच सहयोग बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का अवलोकन कर विकास मॉडल की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी पहुंचकर बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन किए और कॉरिडोर में भीड़ प्रबंधन, इंफ्रास्ट्रक्चर और तीर्थयात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और प्रेजेंटेशन भी देखा।

धार्मिक पर्यटन और MSME पर फोकस
सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ODOP) योजना के अच्छे परिणाम मिले हैं। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में चंदेरी और महेश्वरी साड़ी जैसे लघु उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है और दोनों राज्य मिलकर इस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे।
रोजगार और विकास के लिए साझा रणनीति
मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों राज्यों के बीच एमओयू साइन कर पर्यटन, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में समन्वय बढ़ाया जाएगा उन्होंने सिंहस्थ और कुंभ जैसे आयोजनों में बेहतर भीड़ प्रबंधन और सुविधाओं के आदान-प्रदान पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धार्मिक नगरों का विकास तेज हुआ है और इसका सीधा लाभ स्थानीय अर्थव्यवस्था और लोगों की आजीविका पर पड़ा है।
