16 October Petrol Pump UPI Rule In MP

पेट्रोल पंपों पर अब 2000 से ज्यादा का UPI पेमेंट होगा बंद, 16 अक्टूबर से कैश देना होगा

मध्य प्रदेश में 16 अक्टूबर से पेट्रोल पंपों पर 2000 रुपये से ज्यादा के पेट्रोल डीजल भुगतान के लिए यूपीआई स्वीकार नहीं होगा। इस राशि का भुगतान नकद करना होगा।<br/>

By : संजय चतुर्वेदी
पेट्रोल पंपों पर अब 2000 से ज्यादा का UPI पेमेंट होगा बंद, 16 अक्टूबर से कैश देना होगा

petrol pum owner big decision on upi mdr

भोपाल। मध्य प्रदेश में 16 अक्टूबर से 2000 रुपए से अधिक का पेट्रोल-डीजल भरवाया, तो उसका भुगतान यूपीआई के बजाय नकद लिया जाएगा। ये निर्णय मध्य प्रदेश पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने लिया है। केवल 2000 रुपये तक भुगतान पहले की तरह यूपीआई अथवा नकद में किया जा सकेगा। इस फैसले की वजह पेट्रोल पंप संचालकों ने यूपीआई ट्रांजेक्शन पर लगने वाले एमडीआर शुल्क को बताया है। 

एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने पत्रकारों को बताया कि   2000 रुपये से अधिक के प्रत्येक यूपीआई ट्रांजेक्शन पर लगने वाला शुल्क पंप संचालकों को ही वहन करना पड़ रहा है। केंद्र सरकार की नई व्यवस्था के तहत हर ट्रांजेक्शन पर 5 रुपए एमडीआर और जीएसटी 0.90 पैसा मिलाकर कुल 5.90 रुपए का खर्च आ रहा है। 

8.17 करोड़ का पड़ेगा अधिभार

उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 4700 पेट्रोल पंप हैं। यदि एक पंप पर रोज औसतन 100 ऐसे ट्रांजेक्शन माने जाएं, तो महीने में करीब 17,400 रुपये का अतिरिक्त अधिभार पड़ेगा। प्रदेशभर में यह आंकड़ा करीब 8.17 करोड़ रुपये प्रतिमाह पहुंचेगा। चूंकि पेट्रोल पंप व्यवसाय में पहले ही मार्जिन बहुत कम है। उपर से अतिरिक्त एमडीआर चार्ज देने से पंप संचालकों की आर्थिक स्थिति खराब हो जाएगी। 

एमडीआर का खर्च वहन करें कंपनियां : रघुवंशी

एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह रघुवंशी ने कहाकि पेट्रोल पंप कारोबार में पहले से ही सीमित मार्जिन मिलता है। कर्मचारियों की सैलरी, बिजली और दूसरे खर्चों के साथ डिजिटल ट्रांजेक्शन का यह अतिरिक्त खर्च भी संचालकों पर पड़ता है। हमारी मांग है कि एमडीआर का खर्च पंप संचालकों पर डालने के बजाय संबंधित कंपनियां वहन करें।

शुल्क बढऩे से छोटे व्यापारियों को होगी परेशानी

भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री विवेक साहू ने कहा कि सरकार और बैंकों ने व्यापारियों और ग्राहकों को डिजिटल भुगतान के लिए प्रोत्साहित किया। अब एमडीआर चार्ज लगाकर व्यापारियों और ग्राहकों को नई परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। वही कैट के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि यूपीआई भुगतान लागत का बोझ आम जनता और छोटे व्यापारियों पर नहीं पडऩा चाहिए। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव अनुपम अग्रवाल ने भी एमडीआर को तुरंत वापस लेने की मांग की है।

संबंधित सामग्री

Bastar Olympics 2026: बस्तर ओलंपिक में रिकॉर्ड 6 लाख खिलाड़ी, पुरुषों से आगे रहीं बस्तर की बेटियां

Bastar Olympics 2026: बस्तर ओलंपिक में रिकॉर्ड 6 लाख खिलाड़ी, पुरुषों से आगे रहीं बस्तर की बेटियां

बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण में 6 लाख 492 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। इनमें 3 लाख 83 हजार से ज्यादा महिलाएं हैं। जिला स्तर की प्रतियोगिताएं 16 नवंबर से होंगी।

Nov 06, 2026
 Captain Vaibhav: पहली बार कप्तान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने, सैयद मुश्ताक अली में संभालेंगे बिहार की कमान

Captain Vaibhav: पहली बार कप्तान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने, सैयद मुश्ताक अली में संभालेंगे बिहार की कमान

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की कप्तानी मिली है। बिहार 14 नवंबर को इंदौर में सौराष्ट्र के खिलाफ पहला मैच खेलेगा।

Nov 06, 2026
CBSE Exam Datesheet Release: सीबीएसई 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

CBSE Exam Datesheet Release: सीबीएसई 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी। परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी, 10वीं 9 मार्च और 12वीं 9 अप्रैल तक चलेगी।

Nov 06, 2026
Sanitation Worker Strike: मंत्री कृष्णा गौर के आश्वासन पर सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, लौटे स्वच्छता मित्र

Sanitation Worker Strike: मंत्री कृष्णा गौर के आश्वासन पर सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, लौटे स्वच्छता मित्र

भोपाल नगर निगम के सफाई कर्मियों ने मंत्री कृष्णा गौर के आश्वासन के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म कर दी। 4 नवंबर से ठप सफाई व्यवस्था अब पटरी पर लौटेगी।

Nov 06, 2026
UP JOB News: योगी बोले अब सिर्फ मेरिट से नौकरी, 4543 नवचयनित दरोगाओं को मिले नियुक्ति पत्र

UP JOB News: योगी बोले अब सिर्फ मेरिट से नौकरी, 4543 नवचयनित दरोगाओं को मिले नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 4543 नवचयनित दरोगाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि यूपी में अब भाई भतीजावाद नहीं, सिर्फ योग्यता और मेरिट से नौकरी मिलेगी।

Nov 06, 2026