Breaking News
  • MP के 126 अस्पतालों की आयुष्मान मान्यता खत्म: NABH सर्टिफिकेट नहीं दिया
  • हिमाचल में टूरिस्ट वाहन खाई में गिरा, 4 की मौत: 17 को रेस्क्यू किया गया
  • राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी
  • PM मोदी आज बंगाल में चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे
  • केरलम में 339 करोड़पति कैंडिडेट, 38% पर क्रिमिनल केस: 5 साल में 48% बढ़े करोड़पति उम्मीदवार

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > ग्वालियर

MP HC OBC Creamy Layer Rule

OBC क्रीमीलेयर पर ग्वालियर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पति की आय नहीं होगी आधार

ग्वालियर हाईकोर्ट ने OBC क्रीमीलेयर पर बड़ा फैसला दिया। महिला की पात्रता तय करने में पति की आय नहीं, बल्कि माता-पिता की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को आधार माना जाएगा।


obc क्रीमीलेयर पर ग्वालियर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला पति की आय नहीं होगी आधार

ग्वालियर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने OBC क्रीमीलेयर को लेकर एक अहम और स्पष्ट फैसला दिया है। कोर्ट ने कहा कि किसी महिला अभ्यर्थी की क्रीमीलेयर स्थिति तय करते समय उसके पति की आय को आधार नहीं माना जाएगा। इसके बजाय माता-पिता की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को ही निर्णायक माना जाएगा।

क्या कहा कोर्ट ने?

कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि महिला की क्रीमीलेयर पात्रता उसके मूल परिवार यानी माता-पिता की स्थिति के आधार पर तय होगी। पति की आय को तब तक नहीं जोड़ा जा सकता, जब तक वह क्लास-1 अधिकारी न हो। इस फैसले से OBC आरक्षण से जुड़े कई मामलों में स्पष्टता आएगी, खासकर महिला अभ्यर्थियों के लिए।

याचिका का क्या था मामला?

यह पूरा मामला सहायक प्राध्यापक (लॉ) पद पर नियुक्ति से जुड़ा था। याचिकाकर्ता सुनीता यादव ने कोर्ट में दावा किया था कि चयनित उम्मीदवार गरिमा राठौर क्रीमीलेयर में आती हैं, क्योंकि उनके पति सिविल जज हैं और परिवार की आय निर्धारित सीमा से अधिक है। याचिका में यह भी मांग की गई थी कि यदि उक्त उम्मीदवार को अयोग्य घोषित किया जाता, तो उन्हें वर्ष 2021 से नियुक्ति और वरिष्ठता का लाभ मिलना चाहिए।

कोर्ट ने क्यों खारिज की याचिका?

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि चयनित महिला अभ्यर्थी के पिता क्लास-3 अधिकारी थे और माता गृहिणी थीं। ऐसे में माता-पिता की सामाजिक-आर्थिक स्थिति के आधार पर वह क्रीमीलेयर में नहीं आतीं।इसी आधार पर कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया और स्पष्ट किया कि पति की आय को शामिल करना नियमों के अनुरूप नहीं है।

फैसले का क्या असर होगा?

इस निर्णय के बाद OBC क्रीमीलेयर के निर्धारण में एक महत्वपूर्ण नजीर स्थापित हो गई है। इससे भविष्य में भर्ती और आरक्षण से जुड़े मामलों में भ्रम कम होने की उम्मीद है। खासतौर पर महिला उम्मीदवारों के लिए यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि अब उनकी पात्रता का आकलन उनके मायके की आर्थिक-सामाजिक स्थिति से किया जाएगा, न कि वैवाहिक स्थिति से।

Related to this topic: