Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

MP Public Holiday

MP Public Holiday: MP सरकार का ऐलान, 30 जुलाई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

मध्यप्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आदेश जारी कर 30 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है।


mp public holiday mp सरकार का ऐलान 30 जुलाई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश 

MP Public Holiday: MP सरकार का ऐलान, 30 जुलाई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश  |

MP Public Holiday: मध्यप्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आदेश जारी कर 30 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है। यह फैसला दतिया विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, दतिया विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी सरकार कार्यालय, शैक्षणिक संस्थानों में मतदान के दिन छुट्टी रहेगी।

मतदान के लिए अवकाश की घोषणा

सार्वजनिक अवकाश घोषित करना सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग का मुख्य उद्देश्य विधानसभा उपचुनाव में अधिक से अधिक मतदान कराना है। जिला प्रशासन और चुनाव आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

30 को मतदान, 3 को नतीजे

आपको बता दें कि दतिया उपचुनाव के तहत 30 जुलाई को वोट डाले जाएंगे, जबकि वोटों की गिनती और परिणामों की घोषणा 3 अगस्त को होगी। उपचुनाव में NOTA समेत कुल 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। 

Related to this topic: