Datia By Election Live Update

Datia By Election Result: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बढ़त 11,058 वोट पहुंची, सिर्फ 2 राउंड की गिनती बाकी

दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस जीत के करीब पहुंचती दिख रही है। 13वें राउंड के बाद पार्टी 11,058 वोटों से आगे है, जबकि अब केवल दो राउंड की गिनती बाकी बची है।

By : संजय चतुर्वेदी
Datia By Election Result: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बढ़त 11,058 वोट पहुंची, सिर्फ 2 राउंड की गिनती बाकी

Datia By Election Result 2026

दतिया। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 13वें राउंड तक कांग्रेस ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। अब तक कांग्रेस प्रत्याशी 11,058 वोटों से आगे चल रहे हैं। कुल 15 राउंड की मतगणना में अब सिर्फ दो राउंड शेष हैं। इससे मुकाबला अंतिम चरण में पहुंच गया है।

 शुरूआत से बनी बढ़त बरकरार रही

13वें राउंड में कांग्रेस को 3,260 और भाजपा को 4,809 वोट मिले। इसके बावजूद पहले के राउंड में मिली बढ़त के आधार पर कांग्रेस की कुल लीड 11,058 वोट बनी हुई है। यह अंतर 2023 के विधानसभा चुनाव में दर्ज जीत के अंतर से भी अधिक हो चुका है।

नरोत्तम मिश्रा के बूथ पर भी कांग्रेस आगे

मतगणना में पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ क्रमांक 121 के नतीजे भी सामने आए। यहां कांग्रेस को 291 और भाजपा को 264 वोट मिले। इस बूथ पर कांग्रेस ने 27 वोटों की बढ़त दर्ज की। वहीं, 13वें राउंड तक आजाद समाज पार्टी को 17,489 वोट मिल चुके हैं।

रुझानों के बीच दोनों दलों की प्रतिक्रियाएं

कांग्रेस की बढ़त के बीच भोपाल स्थित पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटना शुरू कर दिया। पार्टी ने शाम चार बजे कांग्रेस नेता मुकेश नायक और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की भी घोषणा की। दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने कहा कि अंतिम परिणाम आने के बाद पूरे चुनाव की समीक्षा की जाएगी और वे जनता के बीच पहले की तरह सक्रिय रहेंगे।

मतगणना के दौरान हल्की नोकझोंक

इससे पहले नौवें राउंड के दौरान ईवीएम रखने के क्रम को लेकर भाजपा और कांग्रेस के एजेंटों के बीच विवाद की स्थिति बनी थी। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया, जिसके बाद मतगणना सामान्य रूप से जारी रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ईवीएम में किसी प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी नहीं थी, केवल मशीनों के क्रम को लेकर भ्रम हुआ था।

संबंधित सामग्री

Bastar Olympics 2026: बस्तर ओलंपिक में रिकॉर्ड 6 लाख खिलाड़ी, पुरुषों से आगे रहीं बस्तर की बेटियां

Bastar Olympics 2026: बस्तर ओलंपिक में रिकॉर्ड 6 लाख खिलाड़ी, पुरुषों से आगे रहीं बस्तर की बेटियां

बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण में 6 लाख 492 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। इनमें 3 लाख 83 हजार से ज्यादा महिलाएं हैं। जिला स्तर की प्रतियोगिताएं 16 नवंबर से होंगी।

Nov 06, 2026
 Captain Vaibhav: पहली बार कप्तान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने, सैयद मुश्ताक अली में संभालेंगे बिहार की कमान

Captain Vaibhav: पहली बार कप्तान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने, सैयद मुश्ताक अली में संभालेंगे बिहार की कमान

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की कप्तानी मिली है। बिहार 14 नवंबर को इंदौर में सौराष्ट्र के खिलाफ पहला मैच खेलेगा।

Nov 06, 2026
CBSE Exam Datesheet Release: सीबीएसई 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

CBSE Exam Datesheet Release: सीबीएसई 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी। परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी, 10वीं 9 मार्च और 12वीं 9 अप्रैल तक चलेगी।

Nov 06, 2026
Sanitation Worker Strike: मंत्री कृष्णा गौर के आश्वासन पर सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, लौटे स्वच्छता मित्र

Sanitation Worker Strike: मंत्री कृष्णा गौर के आश्वासन पर सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, लौटे स्वच्छता मित्र

भोपाल नगर निगम के सफाई कर्मियों ने मंत्री कृष्णा गौर के आश्वासन के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म कर दी। 4 नवंबर से ठप सफाई व्यवस्था अब पटरी पर लौटेगी।

Nov 06, 2026
UP JOB News: योगी बोले अब सिर्फ मेरिट से नौकरी, 4543 नवचयनित दरोगाओं को मिले नियुक्ति पत्र

UP JOB News: योगी बोले अब सिर्फ मेरिट से नौकरी, 4543 नवचयनित दरोगाओं को मिले नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 4543 नवचयनित दरोगाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि यूपी में अब भाई भतीजावाद नहीं, सिर्फ योग्यता और मेरिट से नौकरी मिलेगी।

Nov 06, 2026