Breaking News
  • मथुरा में गौ रक्षक की मौत पर बवाल, लाठीचार्ज: पुलिस पर पथराव, कई घायल
  • झांसी में आकाशीय बिजली गिरने से बारुद फैक्ट्री में विस्फोट: एक की मौत, 10Km दूर तक सुनाई दिया धमाका
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जयपुर में नामी उद्योगपतियों के साथ एमपी में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे
  • बंगाल-ओडिशा में आज आंधी-बारिश, MP-राजस्थान में ओले गिरे; यूपी-बिहार में बिजली गिरने से 7 मौतें

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Jitu Patwari on Rajya Sabha Candidature MP

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी बोले- मैं राज्यसभा का उम्मीदवार नहीं

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने स्पष्ट किया कि वे राज्यसभा उम्मीदवार नहीं हैं। पार्टी नेतृत्व अंतिम फैसला करेगा, जबकि राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी बोले- मैं राज्यसभा का उम्मीदवार नहीं

प्रदेश की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी तापमान अचानक बढ़ गया है। जीतू पटवारी ने राज्यसभा को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि वे राज्यसभा के उम्मीदवार नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी में कोई भी नेता उम्मीदवार बन सकता है और अंतिम फैसला संगठन ही करेगा।

प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी का हवाला

पटवारी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का पद बेहद जिम्मेदारी भरा होता है, जिसमें 24 घंटे भी कम पड़ते हैं। ऐसे में वे खुद राज्यसभा की दौड़ में शामिल नहीं हैं और उनके अलावा कोई भी साथी इस पद के लिए जा सकता है।

दिग्विजय सिंह का नाम भी चर्चा में

जब उनसे दिग्विजय सिंह को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वे भी संभावित उम्मीदवार हो सकते हैं, लेकिन अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व ही करेगा। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक यह बयान केवल एक सामान्य प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि एक रणनीतिक संकेत भी हो सकता है।

डोडियार भी उतारेंगे उम्मीदवार

भोपाल। मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इनमें से एक सीट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी राज्यसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की आवाज को संसद के उच्च सदन तक पहुंचाना जरूरी है।उन्होंने कहा कि कई राजनीतिक दल जनजातीय क्षेत्रों में जाकर वोट मांगते हैं, लेकिन उनके मुद्दों को प्रभावी रूप से नहीं उठाते। डोडियार ने सभी दलों से अपील की कि वे उनकी पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन करें।

 

Related to this topic: