सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सदन में उठाई यूपी को चार भागों में बांटने की मांग, कहा- राज्य जितना छोट

सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सदन में उठाई यूपी को चार भागों में बांटने की मांग, कहा- राज्य जितना छोटा होगा विकास उतना ज्यादा होगा

आज मॉनसून सत्र के दौरान आजाद समाज पार्टी के एकलौते सांसद और मुखिया ने यूपी के बंटवारे की मांग की थी। उन्होंने सदन में कहा कि यूपी को चार भागों में बांट देना चाहिए। जिससे कि उसका विकास सही से हो सके।

By : Swadesh Writer
सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सदन में उठाई यूपी को चार भागों में बांटने की मांग, कहा- राज्य जितना छोटा होगा विकास उतना ज्यादा होगा

आज सदन में नगीना लोकसभा सीट से सांसद एवं आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद ने यूपी के बंटवारें का मुद्दा उठाया था। उन्होंने सदन में केंद्र सरकार के सामने ये मांग की कि यूपी को चार भागों में बांट दिया जाए। साथ ही उन्होंने यूपी में मौजूदा सरकार को भी घेरा। उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से बीजेपी सरकार वहां काम कर रही है उससे विकास की रफ़्तार काफी धीमी हो गई है। इसीलिए यूपी के लिए यही अच्छा होगा कि उसे चार भागों में बांट दिया जाए। उन्होंने कहा राज्य जितना छोटा होगा विकास उतना जल्दी होगा।


चंद्रशेखर ने सदन में क्या कहा

सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि सदन में कहा कि उत्तर प्रदेश में 80 सांसद यहाँ पर जीत कर आएं हैं। आपको भी पता है कि यूपी की कुल आबादी 25 करोड़ है। वहां की मौजूदा सरकार 5 किलो राशन दे रही है जोकि एक परिवार के जीवन जीने के लिए काफी नहीं है। सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि इज्जत की जिंदगी जीने के लिए और भी बुनियादी सुविधाओं की जरूरत पड़ती है। उसके लिए सरकार के पास कोई उपाय नहीं है। भाजपा सरकार की रफ़्तार विकास के मामले में यूपी में बहुत पीछे है। यूपी एक बहुत बड़ा राज्य बन चुका है जिसका विकास सिर्फ विभाजन से सही तरीके से हो सकता है।

बाबा साहेब की किताब का दिया हवाला

चंद्रशेखर आजाद ने आज केंद्र सरकार के सामने यूपी के विभाजन की बात करते हुए बाबा साहेब आंबेडकर की किताब का हवाला दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि जो राज्य जितना छोटा होगा उसकी प्रगति उतनी ही अधिक होगी। वहां की जनता को उतना ही रोजगार मिलगा और परिवार पूरी तरह से संपन्न होंगे। इस बार बजट में भी यूपी को कुछ नहीं मिला जबकि यूपी एक बड़ा राज्य बन गया है। चंद्रशेखर ने आगे कहा कि हमें यूपी की बीजेपी सरकार की चिंता नहीं है, बल्कि यूपी की जनता की चिंता है, इसलिए सरकार से मांग है कि उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांट दिया जाए।

संबंधित सामग्री

FCRA बिल संसद में नहीं बनी सहमति, JPC को भेजा गया, अमित शाह ने छात्र आंदोलन पर चर्चा मांगी

FCRA बिल संसद में नहीं बनी सहमति, JPC को भेजा गया, अमित शाह ने छात्र आंदोलन पर चर्चा मांगी

संसद के मानसून सत्र में FCRA बिल JPC के पास भेज दिया गया। इसी बीच अमित शाह ने छात्र आंदोलन पर चर्चा की मांग की तो विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाए।

Aug 12, 2026
जीत-हार की लड़ाई में डूबा आधी आबादी का हक 

जीत-हार की लड़ाई में डूबा आधी आबादी का हक 

लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने पर सियासत तेज। भाजपा और विपक्ष आमने-सामने, महिलाओं के अधिकार पर बहस गहराई, सोशल मीडिया पर भी दिखा गुस्सा।

Apr 19, 2026
महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी का संबोधन: माफी के साथ विपक्ष पर तीखा प्रहार किया

महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी का संबोधन: माफी के साथ विपक्ष पर तीखा प्रहार किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण बिल पास न होने पर देश से माफी मांगी। विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए इसे नारी शक्ति के साथ अन्याय बताया, कहा कि बिल पास होता तो राज्यों की सीटें बढ़तीं।

Apr 18, 2026
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे करेंगे देश को संबोधित, मुद्दे पर सस्पेंस बरकरार

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे करेंगे देश को संबोधित, मुद्दे पर सस्पेंस बरकरार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। महिला आरक्षण बिल और संसद घटनाक्रम पर बयान की संभावना, विषय को लेकर सस्पेंस बरकरार।

Apr 18, 2026
महिला आरक्षण कानून लागू: संसद में बहस के बीच आधी रात से प्रभावी

महिला आरक्षण कानून लागू: संसद में बहस के बीच आधी रात से प्रभावी

महिला आरक्षण अधिनियम 2023 16 अप्रैल 2026 से लागू हो गया। संसद में बहस के बीच सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया। हालांकि आरक्षण का लाभ परिसीमन और जनगणना के बाद मिलेगा।

Apr 17, 2026