Breaking News
  • दिल्लीः लाल किला ब्लास्ट मामले में 7500 पेज की चार्जशीट दाखिल, 10 आरोपियों पर आतंकी नेटवर्क चलाने का आरोप
  • होर्मुज स्ट्रेट में गुजरात का एक और जहाज डूबा,ओमान तट के पास हादसा, 14 क्रू मेंबर्स को कोस्टगार्ड ने बचाया
  • UP में आंधी-तूफान, 98 लोगों की मौत, 80kmph की आंधी में एक युवक उड़ गया
  • वीडी सतीशन केरलम के मुख्यमंत्री होंगे, चुनाव नतीजे के 10 दिन बाद कांग्रेस का ऐलान
  • मध्य प्रदेश के देवास में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट के बाद कई लोगों की मौत और दर्जनों के घायल होने की खबर
  • सोना 9,345 और चांदी 22,853 महंगी, इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% करने का असर

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

MP Cabinet: भोपाल में FTRI, उज्जैन एयरपोर्ट मंजूर

MP Cabinet के बड़े फैसले: भोपाल में FTRI, उज्जैन एयरपोर्ट के लिए 590 करोड़, मोहन कैबिनेट ने सौ फीसदी मसूर खरीदने मंजूरी

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने भोपाल में फाइनेंशियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, उज्जैन एयरपोर्ट के लिए 590 करोड़ और मसूर की 100% खरीदी को मंजूरी दी। SC छात्रों की स्कॉलरशिप बढ़ाकर 10,000 प्रतिमाह की गई।


mp cabinet के बड़े फैसले भोपाल में ftri उज्जैन एयरपोर्ट के लिए 590 करोड़ मोहन कैबिनेट ने सौ फीसदी मसूर खरीदने मंजूरी

भोपालः मध्यप्रदेश में वित्तीय प्रबंधन और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में भोपाल में फाइनेंशियल ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (FTRI) खोलने, उज्जैन एयरपोर्ट परियोजना और फसलों की खरीदी सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

भोपाल में खुलेगा फाइनेंशियल ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट

राज्य सरकार ने वित्तीय प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से FTRI की स्थापना को मंजूरी दी है। यह संस्थान बजट आकलन, वित्तीय रिसर्च और प्रशासनिक प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों में काम करेगा। शुरुआती चरण में इसका संचालन प्रशासन अकादमी से किया जाएगा।

उज्जैन एयरपोर्ट के लिए 590 करोड़ मंजूर

सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए उज्जैन में एयरपोर्ट विकसित करने के लिए 590 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। यह राशि भूमि अधिग्रहण पर खर्च होगी। परियोजना केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत पूरी की जाएगी, जिससे धार्मिक और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। मंदसौर जिले में गांधी सागर बांध से जुड़ी कातन सिंचाई परियोजना को भी मंजूरी दी गई है। इस परियोजना से 3500 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी और 120 गांवों के 1358 परिवारों को लाभ होगा। इस योजना पर 88.41 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

किसानों के लिए बड़ी घोषणा: मसूर की 100% खरीदी

कैबिनेट ने चना और मसूर की खरीदी को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है। सरकार चने का 25 प्रतिशत और मसूर की 100 प्रतिशत खरीदी करेगी। चने का समर्थन मूल्य 5000 रुपए और मसूर का 5800 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। इसके लिए 3174 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। साथ ही, प्रदेश में गेहूं खरीदी 9 अप्रैल से शुरू होगी।

SC छात्रों की स्कॉलरशिप में बड़ा इजाफा

सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रों के लिए स्कॉलरशिप बढ़ाकर 10,000 रुपए प्रतिमाह करने का निर्णय लिया है। पहले यह राशि 2000 रुपए थी। अब यह लाभ ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों को मिलेगा। कैबिनेट ने वाणिज्यिक कर विभाग की 8 योजनाओं के लिए 2952 करोड़ रुपए, वन विभाग की योजनाओं के लिए 5215 करोड़ रुपए और स्कूल शिक्षा विभाग की योजनाओं के लिए 4672 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है, ताकि ये योजनाएं लगातार जारी रह सकें।

अंबेडकर जयंती पर प्रदेशभर में कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर 8 अप्रैल से 14 अप्रैल तक प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य स्तरीय आयोजन भिंड में होगा, जबकि जिला और विकासखंड स्तर पर भी कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश को कई फोरलेन सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति दी गई है। इससे व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

Related to this topic: