एमपी बीजेपी शिक्षक प्रकोष्ठ में 10 नियुक्तियां

MP BJP में शिक्षक प्रकोष्ठ की नई नियुक्तियां, 10 नेताओं को मिली प्रदेश की जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश बीजेपी ने शिक्षक प्रकोष्ठ में 10 नए प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति की है। प्रदेश के विभिन्न संभागों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

By : नरेंद्र कुमार
MP BJP में शिक्षक प्रकोष्ठ की नई नियुक्तियां, 10 नेताओं को मिली प्रदेश की जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश बीजेपी में संगठन को मजबूत करने के लिए नियुक्तियों का दौर जारी है। अब पार्टी ने शिक्षक प्रकोष्ठ में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 नए प्रदेश सह-संयोजकों के नामों का ऐलान किया है। इस सूची में चंबल से राधामोहन शर्मा और ग्वालियर से महेंद्र श्रीवास्तव को जगह मिली है। प्रदेश के अलग-अलग संभागों से चुने गए इन पदाधिकारियों को संगठन में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।


शिक्षक प्रकोष्ठ में 10 नए प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद ये नियुक्तियां की गई हैं। शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. महेश पालीवाल ने 18 नवंबर 2026 को नियुक्तियों से जुड़ी सूची जारी की.जारी सूची के मुताबिक, चंबल संभाग से राधामोहन शर्मा और ग्वालियर से महेंद्र श्रीवास्तव को प्रदेश सह-संयोजक बनाया गया है। वहीं, सागर संभाग से डॉ. पुष्पेंद्र सिंह गौतम, रीवा से अमित सोनी और शहडोल से मनीष सिंह को यह जिम्मेदारी दी गई है।

इन संभागों से भी बनाए गए प्रदेश सह-संयोजक

नई नियुक्तियों में छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, निमाड़, मंदसौर और भोपाल को भी प्रतिनिधित्व मिला है। इनमें छिंदवाड़ा से रत्नाकर आवारे, नर्मदापुरम से राजकुमार मालवीय और निमाड़ से भागीरथ कुमरावत को प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया गया है.इसके अलावा मंदसौर से क्षितिज पुरोहित और भोपाल से शंकर मकोरिया को भी संगठन में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सभी 10 नवनियुक्त प्रदेश सह-संयोजकों के नाम

संभाग/क्षेत्र

नवनियुक्त प्रदेश सह-संयोजक

चंबल

राधामोहन शर्मा

ग्वालियर

महेंद्र श्रीवास्तव

सागर

डॉ. पुष्पेंद्र सिंह गौतम

रीवा

अमित सोनी

शहडोल

मनीष सिंह

छिंदवाड़ा

रत्नाकर आवारे

नर्मदापुरम

राजकुमार मालवीय

निमाड़

भागीरथ कुमरावत

मंदसौर

क्षितिज पुरोहित

भोपाल

शंकर मकोरिया

इन नियुक्तियों के साथ बीजेपी के शिक्षक प्रकोष्ठ में प्रदेश स्तर पर नई टीम तैयार हो गई है। अब देखना होगा कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठनात्मक गतिविधियों और शिक्षकों के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने के लिए किस तरह काम करते हैं।

 

संबंधित सामग्री

MP Bjp Meeting Today: भोपाल में आज प्रदेश भाजपा की हाईलेवल बैठक, रूकी नियुक्तियों पर होगा फैसला!

MP Bjp Meeting Today: भोपाल में आज प्रदेश भाजपा की हाईलेवल बैठक, रूकी नियुक्तियों पर होगा फैसला!

मध्य प्रदेश BJP में लंबे समय से रूकी नियुक्तियों पर विचार करने और उनपर सहमति देने के लिए राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में एक बड़ी बैठक आयोजित की जा रही है।

Nov 18, 2026
MP Tribal Issues: सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर साधा निशाना; बोले- आदिवासियों को उनका सही स्थान भाजपा ने दिया

MP Tribal Issues: सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर साधा निशाना; बोले- आदिवासियों को उनका सही स्थान भाजपा ने दिया

सीएम मोहन यादव ने भोपाल में कहा कि भाजपा ने आदिवासियों को उनका सही स्थान दिया। कांग्रेस पर निशाना साधा और 14 से 16 नवंबर तक जबलपुर, धार, खंडवा में कार्यक्रम बताए।

Nov 10, 2026
Nishant Khare: MP भाजपा में बड़ी नियुक्ति, निशांत खरे को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Nishant Khare: MP भाजपा में बड़ी नियुक्ति, निशांत खरे को मिली बड़ी जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक स्तर पर एक बड़ी नियुक्ति की गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे को...

Nov 07, 2026
CM House Meeting: सीएम हाउस में आज होगी आदिवासी मंत्री-सांसद और विधायकों की बैठक

CM House Meeting: सीएम हाउस में आज होगी आदिवासी मंत्री-सांसद और विधायकों की बैठक

15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर मनाए जाने वाले 'जनजातीय गौरव दिवस' और 11 से 18 नवंबर तक चलने वाले 'जनजातीय गौरव सप्ताह' को...

Nov 05, 2026
Loktantra Bachao Yatra Bhopal: भोपाल भाजपा पदयात्रा में दहाड़े जेपी नड्डा और CM मोहन 

Loktantra Bachao Yatra Bhopal: भोपाल भाजपा पदयात्रा में दहाड़े जेपी नड्डा और CM मोहन 

राजधानी भोपाल में भाजपा द्वारा लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ अभियान के तहत एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया।

Nov 04, 2026